देश

Maharashtra Shocker: बीड में शादीशुदा नाबालिग से 6 महीने में पुलिस वाले समेत 400 लोगों ने किया रेप, 3 गिरफ्तार

महाराष्ट्र के बीड से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज मामला सामने आई हैं. आरोप है कि एक शादीशुदा नाबालिग लड़की से 6 महीने में एक दो लोग नहीं बल्कि करीब 400 लोगों ने रेप किया है. फिलहाल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Maharashtra Shocker: बीड में शादीशुदा नाबालिग से 6 महीने में पुलिस वाले समेत 400 लोगों ने किया रेप, 3 गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

Maharashtra Shocker: महाराष्ट्र के बीड से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि एक शादीशुदा नाबालिग लड़की से 6 महीने में एक दो लोग नहीं बल्कि करीब 400 लोगों ने उसके साथ रेप किया है. लड़की के साथ यह घिनौनी हरकत करने वाले लोगों में पुलिस वाले भी शामिल हैं. यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं. वहीं अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की जांच जारी हैं.

बीड के पुलिस अधीक्षक (SP) राजा रामासामी (Raja Ramasamy) ने रविवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को इस मामले में शिकायत मिलने के तुरन्त बाद बाल विवाह अधिनियम, बलात्कार, छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर किया जा चुका है. फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. एसपी रामासामी ने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी. किसी को बख्शा नहीं जायेगा. नाबालिग लड़की को न्याय मिलेगा.  यह भी पढ़े: Dombivli Gangrape Case: मुंबई से सटे डोंबिवली में नाबालिग से गैंगरेप, अब तक 28 आरोपी अरेस्ट

पीड़िता के बारे में बताया जा रहा है कि वह बीड जिले अंबाजोगाई की है. उसके पिता मजदूरी कर किसी तरह परिवार का खर्चा चलते हैं.  पीड़िता की मां का दो साल पहले निधन होने के बाद उसके पिता ने उसकी किसी एक लड़के से शादी कर दी, लेकिन ससुराल जाने के बाद उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. जिससे तंग आकर वहा अपने के पिता के घर वापस रहने के लिए लौट आई.

पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पिता के घर आने के बाद वह नौकरी ढूढने लगी. नौकरी के लिए ही वह अंबाजोगई शहर गई, जहां एक ऐकेडमी में उसकी मुलाकात दो लोगों से हुई. इन लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसे झांसा देकर उसके साथ रेप किया. पीड़िता के अनुसार बीते 6 महीने में उसके साथ 400 लोगों ने रेप किया है. फिलहाल वे दो महीने से गर्भवती है.

पीड़िता के अनुसार अपनी शिकायत को लेकर वह अंबाजोगई पुलिस स्टेशन भी गई थी. लेकिन उसकी शिकायत नहीं ली गई. बल्कि ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस वाले ने भी एक लॉज में ले जाकर उसके साथ रेप किया. इस बीच उसका संपर्क बाल कल्याण समिति से होने पर पीड़िता की शिकायत अंबाजोगाई पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई. फिलहाल पीड़िता बाल कल्याण समिति की देखरेख में है. वह 2 माह की है गर्भवती हैं. ऐसे में उसका गर्भ गिराने की प्रक्रिया चल रही है, ताकि वह बच्चे को जन्म देने से बच सके.

बता दें कि इससे पहले, एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि डोंबिवली के अलग-अलग इलाकों में उसके साथ करीब 30 से ज्यादा लोगों ने रेप किया. पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस ने एक एक करके सभी को गिरफ्तार किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2021 11:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).