Maharashtra: सांगली, कोल्हापुर और सतारा में कोरोना के मामले बढ़ा रहे टेंशन, क्या सरकार बढ़ाएगी सख्ती?

महाराष्ट्र के कुछ जिले ऐसे हैं, जहां हालात अब और चिंताजनक होते जा रहे हैं. COVID-19 की रोकथाम के लिए गठित केंद्रीय टीम ने महाराष्‍ट्र के सांगली (Sangli), सतारा (Satara) और कोल्‍हापुर (Kolhapur) जिलों का दौरा किया. राज्‍य के ये जिले कोरोना को लेकर चिंता का विषय हैं. ऐसे में केंद्रीय टीम ने इन जिलों सख्ती बढ़ाए जाने का सुझाव दिया है.

कोरोना वायरस का कहर (Photo Credits: PTI)

मुंबई: देश में अब जानलेवा कोरोना वायरस (COVID-19) की दूसरी लहर कम हो रही है. हालांकि अभी भी देश के कई राज्यों से संक्रमण के अधिक मामले सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र (Maharashtra) भी इन्ही राज्यों में से एक है, जहां रोजोना दर्ज होने वाले संक्रमण के मामलों में कमी देखने को नहीं मिल रही है. यहां कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. इससे राज्य सरकार की चिंता बढ़ती जा रही है. महाराष्ट्र में बुधवार को COVID-19 के 8,159 नए मामले सामने आए और 165 लोगों की मौत हुई. Maharashtra: महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की कमी से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई- टोपे. 

महाराष्ट्र के कुछ जिले ऐसे हैं, जहां हालात अब और चिंताजनक होते जा रहे हैं. COVID-19 की रोकथाम के लिए गठित केंद्रीय टीम ने महाराष्‍ट्र के सांगली (Sangli), सतारा (Satara) और कोल्‍हापुर (Kolhapur) जिलों का दौरा किया. राज्‍य के ये जिले कोरोना को लेकर चिंता का विषय हैं. ऐसे में केंद्रीय टीम ने इन जिलों सख्ती बढ़ाए जाने का सुझाव दिया है.

केंद्रीय टीम ने सांगली, सतारा और कोल्‍हापुर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बावजूद संक्रमण बढ़ने को लेकर चिंता जाहिर की है. इस बीच, महाराष्ट्र कोविड -19 टास्क फोर्स के एक सदस्य ने कहा कि राज्य केंद्रीय टीम से विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहा है.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भले ही दैनिक मामले के आंकड़े 8,000 से 10,000 के बीच हैं, लेकिन वे दैनिक मामलों में और गिरावट की उम्मीद करते हैं, जो कुछ जिलों में नहीं हो रही है.

जन स्वास्थ्य विभाग की 21 जुलाई की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में सक्रिय मामले 10,474, ठाणे में 12,087, पुणे में 15,566, सतारा में 7,512, सांगली में 10,674, कोल्हापुर में 10,049, सोलापुर में 4,395 और अहमदनगर में 3,634 हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड