महाराष्ट्र के नासिक में बस ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, दोनों गाड़ियों को कुएं में गिरने से सात की मौत
महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मंगलवार को राज्य परिवहन की एक बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर गईं
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक ज़िले में मंगलवार को राज्य परिवहन की एक बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर गईं. एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी महाराष्ट्र के ज़िले में मालेगांव-देओला सड़क पर मेशी फाटा पर शाम में हुई दुर्घटना में 20 से ज़्यादा लोग ज़ख्मी हुए हैं.
उन्होंने बताया कि राज्य परिवहन की तेज़ रफ्तार में आ रही बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई. घटना को अधिकारियों ने बताया कि घायलों में अधिकतर बस की सवारियां हैं. अधिकारी ने बताया कि कुएं में से शवों को बाहर निकाल लिया गया है. वहीं इस घटना के बाद हादसे की खबर सुनकर लोगों के परिवार में मातम फ़ैल गई है.
Tags
संबंधित खबरें
IndiGo ने लगाया फ्यूल चार्ज, 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 425 से 2,300 तक अतिरिक्त शुल्क
भारत में कम उम्र की महिलाओं में बढ़े ब्रेस्ट कैंसर के मामले
ईरान युद्ध का भारत पर असर, लाखों की संख्या में फंसे भारतीय
Akhilesh Yadav On LPG Gas Cyclinder Shortage: एलपीजी संकट पर अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला, कहा-हकीकत छिपा नहीं सकती सरकार
\