Zika Virus: महाराष्ट्र में जीका वायरस ने दी दस्तक, पुणे में 50 साल की महिला हुई संक्रमित

केरल के बाद अब जीका वायरस ( Zika Virus) के संक्रमण का एक मामला महाराष्ट्र से भी आया है. महाराष्ट्र में यह संक्रमण का पहला मामला है. संक्रमित मरीज पुणे के एक गांव में मिला है. महाराष्ट्र ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर जीका वायरस के अपने पहले मामले की पुष्टि की.

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Image)

पुणे: केरल (Kerala) के बाद अब जीका वायरस ( Zika Virus) के संक्रमण का एक मामला महाराष्ट्र से भी आया है. महाराष्ट्र में यह संक्रमण का पहला मामला है. संक्रमित मरीज पुणे (Pune) के एक गांव में मिला है. महाराष्ट्र ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर जीका वायरस के अपने पहले मामले की पुष्टि की. महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया पुणे जिले की पुरंदर तहसील में एक 50 वर्षीय महिला मरीज मिली है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि संक्रमित पाई गईं महिला मरीज ठीक है. केरल पहले से ही कोरोना से लाचार अब से जीका वायरस की भी मार, हेल्थ मिनिस्टर वीना जॉर्ज ने बताया, अब तक 63 लोगों में इस खतरनाक वायरस से संक्रमित.

विभाग ने लोगों से नहीं घबराने की अपील भी की. विभाग ने कहा है कि मरीज और उसके परिवार के सदस्यों में जीका वायरस के कोई लक्षण नहीं हैं. सरकार की तरफ से कहा गया है कि जीका वायरस से संक्रमित महिला पुरंदर तहसील के बेलसर गांव की रहने वाली है.

50 वर्षीय महिला की शुक्रवार को जांच रिपोर्ट मिली थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि जीका संक्रमण के अलावा वो चिकनगुनिया से भी पीड़ित थी. जुलाई की शुरुआत से पुरंदर तालुका के बेलसर और परिंच गांवों में कुछ ग्रामीणों द्वारा डेंगू/चिकनगुनिया जैसे लक्षण दिखने के बाद मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए नियमित निगरानी के तहत नमूना लिया गया था.

बयान में कहा गया है कि एक सरकारी चिकित्सा दल ने शनिवार को गांव का दौरा किया और सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों से मुलाकात करके उन्हें रोकथाम उपायों के बारे में निर्देश दिए.

केरल में जीका वायरस के 63 केस

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि केरल में शनिवार को एक नाबालिग लड़की सहित दो और व्यक्ति जीका वायरस से संक्रमित पाए गए, जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63 हो गई. दोनों संक्रमित - 14 वर्षीय लड़की और 24 वर्षीय युवती तिरुवनंतपुरम की निवासी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड