Mumbai Water Lakes Update 17 July: महाराष्ट्र में बारिश के बीच मुंबई की झीलों में जमा हुआ 80 फीसदी से ज्यादा पानी, दो डैम ओवरफ्लो!
महाराष्ट्र में हो रही लगातार बारिश के बीच मुंबई की सातों झीलों में जलस्तर में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने जानकारी दी है कि 17 जुलाई सुबह 6 बजे तक इन झीलों में कुल जल भंडारण 80.96% तक पहुंच गया है.
Mumbai Water Lakes Update 17 July: महाराष्ट्र में हो रही लगातार बारिश के बीच मुंबई की सातों झीलों में जलस्तर में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने जानकारी दी है कि 17 जुलाई सुबह 6 बजे तक इन झीलों में कुल जल भंडारण 80.96% तक पहुंच गया है.
BMC के अनुसार, इन झीलों में अब तक कुल 11,71,729 मिलियन लीटर (एमएल) पानी जमा हो चुका है. यह आंकड़ा मुंबई की जल आपूर्ति के लिए मुंबईवासियों के लिए एक राहतभरी खबर है. यह भी पढ़े: Mumbai Water Lakes Update: मुंबईकरों को बड़ी राहत! पानी सप्लाई करने वाली झीलों में करीब 76 फीसदी जलभंडार जमा हुआ
16 जुलाई को 80.32% था जलस्तर
हालांकि, 16 जुलाई को झीलों में जलस्तर 80.32% था. पिछले 24 घंटों में झीलों के क्षेत्रों में अधिक वर्षा नहीं हुई. जिससे जलस्तर में लगभग आधा प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.
दो झीलें ओवरफ्लो, गेट खोलने पड़े
इस वर्ष अच्छी बारिश की वजह से मिडल वैतरणा और मोदक सागर झीलें पहले ही ओवरफ्लो हो चुकी हैं, जिनके गेट खोल दिए गए हैं. वहीं, अन्य झीलें भी भरने की कगार पर हैं. यह स्थिति दर्शाती है कि मुंबईवासियों को इस वर्ष जल संकट या पानी की कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा.
पिछले साल की तुलना में बेहतर स्थिति
पिछले साल की तुलना में इस बार जुलाई के मध्य तक ही झीलों में 80% से अधिक जलभराव हो चुका है। अगर इसी प्रकार बारिश जारी रही, तो एक से दो हफ्ते में सभी झीलें ओवर फ्लो होकर बहने लगेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2025 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

