देश

Maharashtra: नागपुर के आलीशान मॉल में स्पा की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, तीन गिरफ्तार

महाराष्ट्र में नागपुर के एक आलीशान मॉल में स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हुआ है. पुलिस के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने मॉल में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Maharashtra: नागपुर के आलीशान मॉल में स्पा की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, तीन गिरफ्तार
Representative Image

नागपुर, 28 अप्रैल : महाराष्ट्र में नागपुर के एक आलीशान मॉल में स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हुआ है. पुलिस के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने मॉल में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि शहर के जरीपटका इलाके में स्थित जिंजर मॉल के रिलैक्स स्पा में छापेमारी की गई. स्पा की आड़ में देह व्यापार करवा रहे कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया. रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कार्यवाही के दौरान तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया है. लड़कियां नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश की निवासी हैं. यह भी पढ़ें : BJP on Arvinder Singh Lovely Resignation: लवली का इस्तीफा, टुकड़े-टुकड़े कांग्रेस का प्रमाण

नागपुर पुलिस की सामाजिक सुरक्षा विभाग की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कविता ईसारकर ने बताया, "इस मॉल के अंदर एक स्पा में देह व्यापार चल रहा था. जाल बिछाकर पुलिस ने छापा मारा, जहां नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश से लड़कियों को बुलाकर जबरन पैसे का लालच देकर देह व्यापार कराया जा रहा था.

इन लड़कियों को दो महीने के लिए बुलाया जाता था और फिर इस जिस्फरोशी के धंधे में धकेल दिया जाता था. इनके लिए स्पा के ऊपर कमरे भी बनाए गए थे. पुलिस ने इस कार्रवाई में स्पा के मालिक फिरोज भाटी, नासिर भाटी और मैनेजर रक्षा शुक्ला को गिरफ्तार किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2024 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).