देश

Maharashtra Political Crisis: शिंदे कैंप आज करेगा फ्यूचर प्लान पर मंथन, मुंबई में शिवसेना भी करेगी मीटिंग

महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में आज कुछ बड़ा होने की संभावना है. एक तरफ जहां सीएम उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर 1 बजे सेना भवन में सेना की सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणियों की बैठक बुलाई है तो वहीं इस बीच एकनाथ शिंदे भी अपने दल के नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं.

Maharashtra Political Crisis: शिंदे कैंप आज करेगा फ्यूचर प्लान पर मंथन, मुंबई में शिवसेना भी करेगी मीटिंग
एकनाथ शिंदे (Photo: PTI)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में आज कुछ बड़ा होने की संभावना है. एक तरफ जहां सीएम उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर 1 बजे सेना भवन में सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक बुलाई है तो वहीं इस बीच एकनाथ शिंदे भी अपने दल के नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में मौजूद शिवसेना के बागी विधायक आज 2 बजे अहम बैठक करने वाले हैं. बागी कैंप के नेता एकनाथ शिंदे ने ये मीटिंग बुलाई है. Maharashtra Crisis: उद्धव ठाकरे और शरद पवार की आज फिर हो सकती है मुलाकात, शिवसेना करेगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक. 

इस मीटिंग में एकनाथ शिंदे विधायकों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे. इस बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी कि अगर 16 विधायकों को डिप्टी स्पीकर की ओर से नोटिस भेजा जाता है तो इस पर क्या एक्शन लेना है. सूत्रों के मुताबिक कैंप को डिप्टी स्पीकर से सुनवाई का इंतजार है. शिंदे गुट के विधायकों ने कहा है कि अगर उन्हें मुंबई बुलाया जाता है तो वे जाने को तैयार हैं.

इस बीच यह भी माना जा रहा है कि शिंदे गुट डिप्टी स्पीकर के खिलाफ कोर्ट जा सकता है. वहीं कुछ विधायकों ने डिप्टी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है. इस मीटिंग में इन तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी. बता दें कि शिवसेना ने 16 बागी विधायकों के खिलाफ शिवसेना ने कार्रवाई की मांग की है. शिवसेना सांसद अरविन्द सावंत ने कहा है कि विधायकों पर फैसला डिप्टी स्पीकर शनिवार या रविवार को ले सकते हैं.

शिवसेना की बैठक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर 1 बजे सेना भवन में सेना की सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणियों की बैठक बुलाई है. वहीं आदित्य ठाकरे आज शाम 6:30 बजे मरीन लाइंस में बिरला मातोश्री सभागार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस सभा में सभी युवा शिवसैनिकों को शामिल होने के लिए कहा गया है. इसके अलावा आदित्य रविवार सुबह 11 बजे सांताक्रूज में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. आज सीएम उद्धव ठाकरे NCP चीफ शरद पवार से भी मुलाकात कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2022 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).