देश

Latur Rape and Murder Case: शर्मनाक! महाराष्ट्र के लातूर में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी, रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के लातूर जिले के औसा तालुका के भेटा गांव में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ रेप के बाद हत्या के आरोप में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम मंसूर सादिक होगडे (31) है.

Latur Rape and Murder Case: शर्मनाक! महाराष्ट्र के लातूर में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी, रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo : X)

Latur Rape and Murder Case: महाराष्ट्र के लातूर जिले के औसा तालुका के भेटा गांव में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ रेप के बाद हत्या के आरोप में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम मंसूर सादिक होगडे (31)  है. जानकारी के अनुसार आरोपी ने महिला से अपनी हवस मिटाने के लिए किसी तरह से बहला फुसला कर अपने घर में लेकर गया. जहां पर वह महिला के साथ  बलात्कार किया. इसके बाद बुजुर्ग महिला का उसने गला दबाकर हत्या कर दी.

गिरफ्तार आरोपी एक नशेड़ी है. जिसके बारे में बताया जा रहा है कि वह महिला की हत्या के बाद दो से तीन दिनों तक घर में उसके साथ रहा. लेकिन जब महिला की लाश सड़ने लगी और शव से बदबू आने लगी तो तो पड़ोसियों ने मामले में  पुलिस से शिकायत की. शिकायत के बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो घर में पाया कि बुजुर्ग महिला की शव पड़ी हुई हैं. उसी के साथ बगल में वह भी बैठा है. यह भी पढ़े: Kolkata Rape and Murder Case: कोलकाता रेप-हत्या मामले में कोर्ट ने आरोपी संजय रॉय को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा:

लातूर पुलिस के अनुसार महिला के साथ रेप और हत्या के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज मामले में जांच पड़ताल जारी है;

लोगों की मांग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले:

पुलिस ने  बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन  लोगों की मांग हैकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये. ताकि लोग किसी भी महिला की इज्जत पर हाथ डालने से डरे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2024 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).