Maharashtra: नागपुर में 11 साल की मासूम के साथ कई दिनों तक होता रहा गैंगरेप, 9 आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नागपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला सामने आया है. यहां 11 साल की लड़की से एक महीने में कई बार सामूहिक बलात्कार किया गया और पुलिस ने इस सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला सामने आया है. यहां 11 साल की लड़की से एक महीने में कई बार सामूहिक बलात्कार किया गया और पुलिस ने इस सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि घटनाएं नागपुर शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर एक कस्बे में 19 जून से 15 जुलाई के बीच हुईं. महाराष्ट्र में महिला को गर्भपात के लिए मजबूर करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज.

नाबालिग पीड़िता को 19 जून से 15 जुलाई के बीच इन दरिंदों ने कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया. नागपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी दिए जाने के बाद आस-पास के इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है.

सामूहिक बलात्कार की घटनाओं को एक महीने में कई बार अंजाम दिया गया. दहशत में होने की वजह से शुरू में पीड़िता ने चुप्पी बनाए रखी. लेकिन जब दरिंदों ने अति कर दी तो पीड़िता ने अपने घरवालों को इस बारे में जानकारी दी. इसके बाद फौरन पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई.

पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान रोशन करगांवकर (29) और उसके दोस्तों/परिचितों गजानन मुर्स्कर (40), प्रेमदास गठीबंधे (38), राकेश महाकालकर (24), गोविंदा नाटे (22), सौरभ उर्फ ​​करण रिठे (22), नितेश फुकत (30), प्रद्युम्न करुतकर (22) और निखिल उर्फ ​​पिंकू नरूले (24) के रूप में हुई है.

उन्होंने कहा कि पीड़िता के माता-पिता मजदूर हैं और करगांवकर नाबालिग लड़की के निकट रहता है. पुलिस प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही है. एसडीपीओ, नागपुर ग्रामीण पुलिस पूजा गायकवाड़ ने कहा, उमरेड कस्बे में 11 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट