Maharashtra: डिप्टी सीएम फडणवीस का दावा, उद्धव सरकार मुझे झूठे केस में फंसा कर जेल में डालना चाहती थी, मुंबई पुलिस कमिश्नर पांडेय को दी थी सुपारी
देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बातचीत के दौरान खुलासा करते हुए कहा कि महाविकास अघाड़ी की सरकार के दौर में मुझे किसी भी तरह से जेल में डालने और मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कोशिश की गई थी.
नई दिल्ली, 24 जनवरी: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चीनी मिलों के मुद्दे पर मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बातचीत के दौरान खुलासा करते हुए कहा कि महाविकास अघाड़ी की सरकार के दौर में मुझे किसी भी तरह से जेल में डालने और मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कोशिश की गई थी.
दिल्ली के दौरे पर आए फडणवीस ने मीडिया से बातचीत में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने सच कहा है महाविकास अघाड़ी के दौर में मुझे किसी भी तरह से जेल में डालने और मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कोशिश की गई. इसके लिए सुपारी मुंबई के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय को दी गई थी। फडणवीस ने कहा कि उन्होंने कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए. यह भी पढ़े: Delhi: CM एकनाथ व शिंदे डिप्टी सीएम फडणवीस ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
दरअसल इसके पहले मुंबई एक निजी चैनल के कार्यक्रम में देवेंद्र फडणवीस ने कहा था की उद्धव ठाकरे की सरकार ने किसी भी तरह मुझे फंसाने के आदेश दिए थे. फडणवीस ने कहा था कि यह सच्चाई है और यह आप किसी भी पुलिस अधिकारी से पूछ सकते हैं.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों के बागी हो जाने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी की सरकार ढह गई थी. इसके बाद एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2023 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

