Maharashtra MLC Elections 2026: महाराष्ट्र में आज पांच एमएलसी सीटों के लिए मतदान, जानें कब आएंगे नतीजे

महाराष्ट्र के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश की भी स्नातक और शिक्षक विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव शेड्यूल जारी किया है. इन सभी राज्यों में भी 23 अक्टूबर को ही मतदान कराया जाएगा और 27 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Maharashtra MLC Elections 2026:  भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) की 5 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को मतों की गणना के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी. वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है, जिसे देखते हुए यह चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं.

इन सीटों और निर्वाचन क्षेत्रों पर होंगे चुनाव

निर्वाचन आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, यह चुनाव स्नातक (Graduate) और शिक्षक (Teacher) निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं.  यह भी पढ़े:   मुंबई की ताजा खबरें: कोस्टल रोड हादसे से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर पटाखों पर पाबंदी तक, यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी अपडेट्स

चुनाव का पूरा शेड्यूल और महत्वपूर्ण तिथियां

चुनाव आयोग ने प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए निम्नलिखित समय-सारणी निर्धारित की है:

संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी.

अन्य राज्यों में भी होंगे विधान परिषद चुनाव

महाराष्ट्र के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश की भी स्नातक और शिक्षक विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव शेड्यूल जारी किया है. इन सभी राज्यों में भी 23 अक्टूबर को ही मतदान कराया जाएगा और 27 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

महाराष्ट्र में इस घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) दोनों ही गठबंधनों के बीच जल्द ही सीट बंटवारे को लेकर चर्चा शुरू होने की उम्मीद है.

Share Now