एजेंसी न्यूज

Maharashtra Shocker: शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या, फ्लैट की दीवार में छिपाया शव

महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक महिला की हत्या के आरोप में 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार गया किया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि व्यक्ति और उस महिला के बीच संबंध थे और उसने कथित तौर पर महिला की हत्या कर उसके शव को अपने फ्लैट की दीवार में छिपा दिया.

Maharashtra Shocker: शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या, फ्लैट की दीवार में छिपाया शव
प्रतीकात्मक तस्वीर ( फोटो क्रेडिट- ANI)

पालघर, 16 जनवरी : महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर जिले से एक महिला की हत्या के आरोप में 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार गया किया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि व्यक्ति और उस महिला के बीच संबंध थे और उसने कथित तौर पर महिला की हत्या कर उसके शव को अपने फ्लैट की दीवार में छिपा दिया. आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि आरोपी ने 32 वर्षीय महिला को मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी. पुराने सहपाठियों के साथ घूमने जा रही 11 महिलाओं की सड़क हादसे में मौत

इसमें बताया गया कि प्रथम दृष्टया ऐसा अनुमान है कि महिला की हत्या पिछले वर्ष अक्टूबर में की गई तथा उसका कंकाल वनगांव गांव में स्थित आरोपी के फ्लैट से बरामद हुआ. विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘आरोपी के महिला के साथ पांच साल से संबंध थे. महिला अंतिम बार, 21 अक्टूबर को आरोपी के साथ नजर आई थी.’’

महिला के परिजनों ने जब आरोपी से उसके बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि वह गुजरात के वापी गई हुई है. महिला के नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2021 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).