देश

अब बुजुर्ग भी महफूज नहीं: महाराष्ट्र के जालना में 85 साल की महिला के साथ 40 साल के आदमी ने बेहद घिनौनी हरकत

मामला महाराष्ट्र के जालना जिले का है, जहां पर मंगलवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति को 85 वर्षीय महिला से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. आरोपी अबासाहब तानपुरे ने पारतुर तहसील के वडोना गांव में सोमवार की रात को महिला से उसके घर में उस समय कथित तौर पर बलात्कार किया जब वह घर में अकेली थी.

अब बुजुर्ग भी महफूज नहीं: महाराष्ट्र के जालना में 85 साल की महिला के साथ 40 साल के आदमी ने बेहद घिनौनी हरकत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- Twitter)

दुनिया में महिलाओं की सुरक्षा अब एक बड़ा सवाल बनता जा रहा है. वैसे तो अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कठोर कानून बनाए गए हैं. लेकिन उसके बाद भी कई ऐसे दरिंदे हैं जो ऐसी शर्मनाक घटना को अंजाम देते हैं जिससे इंसानियत शर्मसार हो जाती है. एक ऐसा ही बेहद हैरान करने वाला महराष्ट्र से सामने आया है. जहां एक 85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की, सुनने वालों का रूह कांप उठा.

मामला महाराष्ट्र के जालना जिले का है, जहां पर मंगलवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति को 85 वर्षीय महिला से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. आरोपी अबासाहब तानपुरे ने पारतुर तहसील के वडोना गांव में सोमवार की रात को महिला से उसके घर में उस समय कथित तौर पर बलात्कार किया जब वह घर में अकेली थी. सुबह में शिकायत दर्ज कराने के बाद तानपुरे को गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढ़ें:- मध्यप्रदेश: दमोह में क्रूर पिता ने 4 महीने के बेटे को जमीन पर फेंका, मासूम की गई जान, आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब हो कि पिछले साल भी एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से सामने आया था. जहां पर एक एक 20 वर्षीय युवक ने 100 साल की वृद्धा के साथ रेप किया था. चकदाह पुलिस थाने ने बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. जिसका नाम अरघा बिस्वास उर्फ अभिजीत बताया जा रहा है. 20 साल के अभिजित ने बुजुर्ग महिला से आधी रात के वक्त दुष्कर्म किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2019 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).