देश

महाराष्ट्र: नालासोपारा में 28 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप, दो लोग गिरफ्तार

नालासोपारा इलाके में 28 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों को 3 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. देश में महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं.

महाराष्ट्र: नालासोपारा में 28 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप, दो लोग गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र: नालासोपारा इलाके में 28 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों को 3 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. देश में महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. सितंबर में उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए गैंगरेप प्रकरण ने पूरे देश में रोष पैदा कर दिया था. लॉकडाउन के बाद भी पूरे देश में आरोपियों को फांसी की सजा के लिए जगह जगह आंदोलन किए गए. सरकार द्वारा कड़े कानून के बाद भी महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं. आए दिन गैंगरेप और बलात्कार के मामले उजागर होते रहते हैं. यह भी पढ़ें:Gangrape in Balrampur: हाथरस घटना के बाद बलरामपुर में युवती के साथ गैंगरेप, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

अगस्त में नालासोपारा ने ऐसा ही एक मामला सामने आया था. 18 वर्षीय एक विवाहित महिला का तीन लोगों ने कथित रूप से उसके घर में घुसकर सामूहिक बलात्कार किया था. यह घटना तब घटी जब महिला अपनी झोपड़ी में सो रही थी. महिला का पति ऑटो रिक्शा चालक रात की शिफ्ट कर रहा था और सीएनजी भरने के लिए मीरा रोड गया था. लगभग 1.45 बजे, 39, 32 और 29 वर्ष की आयु के पुरुष नालासोपारा (पूर्व) के सभी निवासी उसके घर में घुसे और उसका गैंगरेप किया.

देखें ट्वीट:

यह गैंगरेप सुबह 6 बजे गटक चला जब उसका पति घर लौटा. महिला का घर एक उजाड़ जगह पर स्थित था. आरोपी पुरुषों ने महिला के पति के साथ मारपीट की और फरार हो गए. उन्होंने दोनों को पुलिस के पास न जाने की धमकी दी. दंपति ने नालासोपारा पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2020 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).