Maharashtra FDA Action: महाराष्ट्र एफडीए की बड़ी कार्रवाई, गंभीर गंदगी और कीट संक्रमण मिलने पर ब्लिंकिट, ज़ेप्टो और इंस्टामार्ट के 14 लाइसेंस निलंबित
महाराष्ट्र FDA ने राज्यभर में कुल 86 स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर (डार्क स्टोर्स) का निरीक्षण किया. ANI की रिपोर्ट के अनुसार, जांच के बाद एक प्रतिष्ठान को पूरी तरह संचालन बंद करने का आदेश दिया गया, जबकि 60 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए. वहीं, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए.
Maharashtra FDA Suspends Blinkit, Zepto, Instamart Licences: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने क्विक-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए राज्यभर में 14 प्रतिष्ठानों के ऑपरेशनल लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं. नियमित निरीक्षण के दौरान कई डार्क स्टोर्स में गंभीर स्वच्छता संबंधी खामियां, कीट संक्रमण (Pest Infestation) और एक्सपायर्ड खाद्य उत्पाद मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई. इस अभियान के दायरे में Blinkit, Zepto और Instamart जैसी प्रमुख क्विक-कॉमर्स कंपनियां भी शामिल रहीं. Maharashtra FDA Action: मुंबई और सतारा के 4 Domino's आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड, जानें किन जगहों पर हुई कार्रवाई
86 क्विक-कॉमर्स डार्क स्टोर्स का हुआ निरीक्षण
महाराष्ट्र FDA ने राज्यभर में कुल 86 स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर (डार्क स्टोर्स) का निरीक्षण किया. ANI की रिपोर्ट के अनुसार, जांच के बाद एक प्रतिष्ठान को पूरी तरह संचालन बंद करने का आदेश दिया गया, जबकि 60 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए. वहीं, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए.
Blinkit और Zepto के डार्क स्टोर्स में मिलीं गंभीर खामियां
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान Blinkit और Zepto के कई डार्क स्टोर्स में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. अधिकारियों ने पाया कि कई जगहों पर कोल्ड स्टोरेज का तापमान तय मानकों के अनुरूप नहीं था. इसके अलावा, खाद्य पदार्थ संभालने वाले कर्मचारियों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं थे और कई एक्सपायर्ड उत्पाद भी स्टोर में रखे गए थे.
मुंबई स्थित Blinkit के एक डार्क स्टोर में कॉकरोच पाए गए और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था भी बेहद खराब मिली. वहीं, पुणे में Zepto के एक गोदाम में उपयोग की अंतिम तिथि (Use-by Date) पार कर चुके खाद्य उत्पाद मिलने और पेस्ट कंट्रोल में लापरवाही बरतने के कारण उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया.
Instamart के गोदामों में भी मिला कीट संक्रमण
FDA की जांच में Instamart से जुड़े कई डार्क स्टोर्स में भी स्वच्छता और बुनियादी ढांचे से जुड़ी गंभीर खामियां सामने आईं. अधिकारियों को खाद्य पैकेटों के पास चूहों की बीट, छिपकलियों की मौजूदगी और कई अन्य कीट संक्रमण के संकेत मिले. इसके अलावा, डेयरी और पोल्ट्री जैसे जल्दी खराब होने वाले खाद्य उत्पादों को निर्धारित तापमान पर नहीं रखा जा रहा था. इसके चलते प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों पर प्रशासनिक दंड लगाया और खराब या असुरक्षित खाद्य सामग्री को जब्त कर लिया.