महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन; पीएम मोदी और अन्य नेताओं ने जताया गहरा शोक

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (अजित पवार गुट) के अध्यक्ष अजित पवार का बारामती में एक दुखद विमान हादसे में निधन हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ममता बनर्जी और नितिन गडकरी सहित देश के प्रमुख नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

पीएम मोदी ने अजित पवार को दी श्रद्धांजलि (Photo Credits: X/@narendramodi)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति के लिए आज का दिन एक बड़े सदमे के साथ शुरू हुआ. राज्य के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार (Ajit Pawar) का बुधवार, 28 जनवरी 2026 की सुबह पुणे के बारामती में एक निजी विमान हादसे में निधन हो गया. वे जिला परिषद चुनाव के प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे. इस दुखद समाचार के बाद पूरे देश और विशेषकर महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अजित पवार को 'जनता का नेता' बताया. पी एम मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा- ‘महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से अत्यंत दुखी हूं, मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है. श्री अजित पवार जी जमीन से जुड़े एक कर्मठ नेता थे, जिन्हें महाराष्ट्र के विकास के प्रति उनके जुनून के लिए हमेशा याद किया जाएगा.’ यह भी पढ़ें: Ajit Pawar Dies in Plane Crash: नहीं रहे अजित पवार, बारामती विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी CM का निधन, DGCA ने की 5 मौतों की पुष्टि!

कैसे हुआ हादसा?

शुरुआती जानकारी के अनुसार, अजित पवार एक Learjet 45 चार्टर्ड विमान से मुंबई से बारामती जा रहे थे. सुबह करीब 8:45 बजे बारामती हवाई पट्टी पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान नियंत्रण खो बैठा और क्रैश हो गया.

विमान में सवार सभी 5 लोगों, जिनमें अजित पवार, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO), एक सहायक और दो क्रू सदस्य शामिल थे—की इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रैश होते ही विमान में आग लग गई और कई धमाके हुए.

पीएम नरेंद्र मोदी ने अजीत पवार के निधन पर शोक जताया, कहा कि प्रशासनिक मामलों में उनकी समझ काबिल-ए-तारीफ थी.

नितिन गडकरी ने कहा, 'मेरा अजीत दादा के साथ बहुत गहरा रिश्ता था.'

राजनीतिक जगत में शोक की लहर

अजित पवार, जिन्हें महाराष्ट्र की राजनीति में 'दादा' के नाम से जाना जाता था, के निधन पर पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं:

ममता बनर्जी ने कहा कि अजीत पवार के अचानक निधन से मैं बहुत दुखी और हैरान हूं.

प्रशासनिक और पारिवारिक हलचल

हादसे की खबर मिलते ही एनसीपी कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, सुप्रिया सुले और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं ताकि हादसे के तकनीकी कारणों का पता लगाया जा सके.

अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है. वे अपने स्पष्ट बोलने के अंदाज और प्रशासन पर मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट