देश

COVID-19: महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे डेल्टा प्लस मामले, मुंबई में मिले 7 नए संक्रमित- अब तक 65 मरीजों के सैंपल आये पॉजिटिव

महाराष्ट्र (Maharashtra) के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 के डेल्टा प्लस संस्करण (Covid-19 Delta Plus Variant) के कम से कम 20 नए मामलों का पता चलने के साथ राज्य में इससे संक्रमित रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 65 हो गई है. ताजा मामलों में, अधिकतम सात मुंबई से हैं, इसके बाद पुणे से तीन, पालघर, रायगढ़, नांदेड़ और गोंदिया से दो-दो और अकोला और चंद्रपुर जिलों से एक-एक हैं.

COVID-19: महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे डेल्टा प्लस मामले, मुंबई में मिले 7 नए संक्रमित- अब तक 65 मरीजों के सैंपल आये पॉजिटिव
कोरोना टेस्ट (Photo Credits: PTI)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 के डेल्टा प्लस संस्करण (Covid-19 Delta Plus Variant) के कम से कम 20 नए मामलों का पता चलने के साथ राज्य में इससे संक्रमित रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 65 हो गई है. ताजा मामलों में, अधिकतम सात मुंबई से हैं, इसके बाद पुणे से तीन, पालघर, रायगढ़, नांदेड़ और गोंदिया से दो-दो और अकोला और चंद्रपुर जिलों से एक-एक हैं. महाराष्ट्र में 15 अगस्त से रेस्तरां, मॉल रात 10 बजे तक खुले रह सकेंगे

राज्य में अब तक पाए गए कुल 65 मामलों में सबसे ज्यादा 13 जलगांव से, 12 रत्नागिरि से, 11 मुंबई से, ठाणे और पुणे में छह-छह, पालघर में तीन, रायगढ़, नांदेड़ और गोंदिया में दो-दो मामले हैं. सिंधुदुर्ग, औरंगाबाद, कोल्हापुर, सांगली, बीड, नंदुरबार, अकोला और चंद्रपुर से एक-एक.

रोगियों में 33 महिलाएं और 32 पुरुष शामिल हैं और 33 मामले या लगभग आधे संक्रमित 19-45 आयु वर्ग के हैं, जबकि 17 संक्रमित 46-60 वर्ष के हैं और सात 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैं.

अधिकारियों ने कहा कि एहतियात के तौर पर, स्वास्थ्य विभाग ने इन संक्रमितों के करीबी संपर्को, उनकी यात्रा के इतिहास, टीकाकरण की स्थिति, हाल की चिकित्सा स्थिति और अन्य प्रासंगिक विवरणों की तलाश शुरू कर दी है, ताकि अधिक संक्रमणों को रोका जा सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2021 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).