Maharashtra: कांग्रेस ने गर्लफ्रेंड को कुचलने वाले बड़े अधिकारी के बेटे को गिरफ्तार नहीं करने के लिए सरकार की आलोचना की
महाराष्ट्र कांग्रेस ने शनिवार को एक वरिष्ठ नौकरशाह के बेटे को गिरफ्तार करने में विफल रहने पर राज्य सरकार और पुलिस की आलोचना की. आरोपी ने कथित तौर पर 11 दिसंबर को ठाणे में अपनी गर्लफ्रेंड को एसयूवी से कुचल दिया था.
मुंबई, 16 दिसंबर : महाराष्ट्र कांग्रेस ने शनिवार को एक वरिष्ठ नौकरशाह के बेटे को गिरफ्तार करने में विफल रहने पर राज्य सरकार और पुलिस की आलोचना की. आरोपी ने कथित तौर पर 11 दिसंबर को ठाणे में अपनी गर्लफ्रेंड को एसयूवी से कुचल दिया था. पीड़िता फिलहाल अस्पताल में भर्ती है. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि हालांकि पीड़िता प्रिया उमेंद्र सिंह (26) की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, लेकिन ठाणे पुलिस ने अभी तक उस पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ और उसके दोस्तों को गिरफ्तार नहीं किया है.
अश्वजीत (34) महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनिलकुमार गायकवाड़ का बेटा है. पेशे से ब्यूटीशियन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर पूरी घटना का खुलासा किया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राज्य पुलिस और अन्य गणमान्य लोगों को टैग करते हुए अश्वजीत, उनके दोस्तों रोमिल पाटिल, प्रसाद पाटिल और सागर शेलकर पर कार्रवाई की मांग की थी. लोंधे ने कहा, “इसमें दाल में कुछ काला है और यह संदेह पैदा करता है… ठाणे में एक लड़की को कार (एसयूवी) के नीचे कुचलने का प्रयास किया गया था. आरोपी अश्वजीत भारतीय जनता युवा मोर्चा का नेता और एमएसआरडीसी प्रमुख का बेटा है. यह भी पढ़ें : Greater Noida: गाड़ी उठाने आई क्रेन की टक्कर से छात्रा की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
गृह विभाग संभालने वाले डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसते हुए लोंधे ने कहा कि हालांकि वह एक कुशल और सक्षम नेता हैं, लेकिन अगर ठाणे जैसे शहर में ऐसी गंभीर घटना होती है, तो यह उनकी कार्यप्रणाली और क्षमता पर सवालिया निशान खड़ा करता है." लोंधे ने पूछा, “गृह विभाग क्या कर रहा है? ठाणे मामले में अपराधी को पुलिस कब गिरफ्तार करेगी? क्या भाजपा के लोग सोचते हैं कि वे कानून से ऊपर हैं? क्या अश्वजीत को इसलिए गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है क्योंकि उनके पिता सरकार में एक उच्च पदस्थ अधिकारी हैं.” उन्होंने यह भी सवाल किया कि अगर पीड़िता को न्याय नहीं दिया जा सकता तो 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसे नारे क्यों लगाते हैं और महिला सुरक्षा पर ढोल क्यों पीटते हैं. कांग्रेस प्रवक्ता ने तत्काल कार्रवाई की मांग की, चाहे अपराधी कितना भी रसूखदार क्यों न हो.