देश

मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा, टेंपो ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर में 25 लोग घायल

मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्द नाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 25 लोग घायल हुए है. यह हादसा शनिवार को महाराष्ट्र के शिरपुर के पास हुआ है.

मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा, टेंपो ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर में 25 लोग घायल
हादसे में घायल लोग (Photo Credits ANI)

मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 25 लोग घायल हुए है. यह हादसा शनिवार को महाराष्ट्र के शिरपुर के पास हुआ है. खबरों के अनुसार लोगों लेकर जा रही टेंपो ट्रैवलर  (Tempo Traveller) की ट्रक के बीच टक्कर हो गई. टक्कर के बाद गाड़ी में सवार लोगों के घायल होने के बाद घायल सभी लोगों को पास के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया.  जहां पर लोगों का इलाज चल रहा  है.

खबरों की माने तो दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर होने के बाद टेंपो ट्रैवलर में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई. जिसके बाद आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को देने के बादघटना स्थल पर पहुंची पुलिस लोगों को टेंपो से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. यह भी पढ़े: महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा: धुले में बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर, 15 की मौत- 35 घायल

इस घटना के बाद पुलिस दुर्घटना का केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. वहीं इस घटना के बाद घायल परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है. खबर के बाद परिवार के लोग अपनों के हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2020 08:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).