महाराष्ट्र: यवतमाल में रफ्तार का कहर, 10 की मौत, 3 घायल
यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि टवेरा गाड़ी के परखच्चे निकल गए और हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में तीन लोगो के घायल होने की भी खबर है.
यवतमाल: महाराष्ट्र के यवतमाल में बड़ा सड़क हादसा हुआ. बता दें कि यवतमाल में रफ्तार के कहर से दस लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. इसके साथ ही पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है. जानकारी के अनुसार पंजाब के रहने वाले कुछ लोग नांदेड़ के गुरुद्वारे में दर्शन करने के लिए जा रहे थे. सभी लोग टवेरा गाड़ी में सवार थे. अभी वह नागपुर-तुलजापुर हाईवे से गुजर ही रहे थे कि यवतमाल के कोसदनी घाट के पास उनकी गाड़ी की टक्कर एक ट्रक से हो गई.
यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि टवेरा गाड़ी के परखच्चे निकल गए और हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में तीन लोगो के घायल होने की भी खबर है.
Maharashtra: 10 people dead, 3 injured in a collision between a car and a truck near Yavatmal's Arni, in the early morning hours. Police present at the spot. pic.twitter.com/O43XYsJtfs
— ANI (@ANI) June 1, 2018
घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों में कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2018 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

