देश

राम जन्मभूमि न्यास के मुखिया महन्त गोपाल दास का बयान, कहा- अयोध्या में राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता

राम जन्मभूमि न्यास के मुखिया महन्त नृत्य गोपाल दास ने सोमवार को दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को कोई नहीं रोक सकता. दास ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर अवश्य बनेगा

राम जन्मभूमि न्यास के मुखिया महन्त गोपाल दास का बयान, कहा- अयोध्या में राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

लखनऊ: राम जन्मभूमि न्यास के मुखिया महन्त नृत्य गोपाल दास ने सोमवार को दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को कोई नहीं रोक सकता. दास ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर अवश्य बनेगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास मंदिर निर्माण के लिये यह सही समय हैमोदी अब तक देश की अनेक समस्याओं को सुलझाने में व्यस्त रहे, लेकिन अब उन्हें विश्वास है कि वह अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कराएंगे. यह भी पढ़े: अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के लिए VHP जल्द शुरू करेगी आंदोलन, 5 अक्टूबर को बुलाई 36 प्रमुख संतों की बैठक

वहीं आगे महन्त नृत्य गोपाल दास ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पीएम बनने के बाद देश में अनेक अच्छे काम हुए हैं. भ्रष्टाचार का पूरी तरह नाश हुआ है और अब वह मंदिर निर्माण में आने वाली तमाम बाधाओं को भी दूर करेंगे. वे तमाम राजनेता, जो पहले मंदिर का नाम तक नहीं लेना चाहते थे, वे अब उसके निर्माण की बात कर रहे हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2018 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).