Mahakumbh Stampede: महाकुंभ हादसे में बलिया के 4 लोगों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ में बलिया के चार लोगों की मौत हो गई. फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद में एक ही परिवार की दो सदस्यों (मां-बेटी) की मौत हो गई.

Stampede in Mahakumbh (img: tw)

बलिया, 30 जनवरी : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ में बलिया के चार लोगों की मौत हो गई. फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद में एक ही परिवार की दो सदस्यों (मां-बेटी) की मौत हो गई. इनकी पहचान रीना देवी (35) और रौशन (12) के तौर पर हुई है, जबकि दो मृतकों की पहचान नगरा थाना क्षेत्र के निवासी के तौर पर हुई है.

फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद के रहने वाले दिलीप पटेल ने बताया कि महाकुंभ में हुई भगदड़ में भाभी और भतीजी की मौत हो गई है. वे मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में अमृत स्नान करने गई थीं. मेरी भतीजी 12 साल की थी और मेरी भाभी 35 साल की थीं. अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. बताया गया है कि दो घंटे में एंबुलेंस शव लेकर घर पहुंचेगा. यह भी पढ़ें : अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा: नितेश राणे

नगरा थाना क्षेत्र में दो लोगों की मौत हुई है. मृतक के परिजन ने बताया कि मेरी भाभी 12-13 लोगों के साथ कुंभ मेले में गई थीं और स्नान करते समय मची अफरातफरी में उनकी जान चली गई. पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. रात तक शव घर पर पहुंचेगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार की विधि पूरी की जाएगी.

महाकुंभ में हुई भगदड़ पर बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हम राज्य सरकार की ओर से हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिवार को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा करते हैं. न्यायिक आयोग इस मामले की जांच करेगा. पूरे मामले की जांच कर आयोग समय सीमा के अंदर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगा. मुख्य सचिव और डीजीपी प्रयागराज जाएंगे और आगे होने वाले स्नान के साथ सभी मुद्दों को देखेंगे."

बता दें कि प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन किया गया है. 13 जनवरी से शुरू हुए इस महाकुंभ में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और आस्था के संगम में डुबकी लगा रहे हैं. एक अनुमान के मुताबिक अब तक 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Prayagraj Building Collapse: प्रयागराज में इमारत गिरने से 4 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजा

\