Prayagraj Flight Ticket Price Surge: महाकुंभ के लिए हवाई सफर हुआ महंगा, प्रयागराज के लिए के टिकट के दामों में भारी उछाल; श्रद्धालु परेशान

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होने को लेकर देश विदेश से श्रद्धालुओं का आना जारी हैं. जिसके चलते जहां भारत से आने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेन के टिकट नहीं मिल रहे हैं. वहीं विमान के टिकट के दाम DGCA के अपील के बाद भी असमान छूने लगे हैं

(Photo Credits File)

Prayagraj Flight Ticket Price Surge: यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होने को लेकर देश विदेश से श्रद्धालुओं का आना जारी हैं.  जिसके चलते जहां भारत से आने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेन के टिकट नहीं मिल रहे हैं. वहीं विमान के टिकट के दाम DGCA के अपील के बाद भी असमान  छूने लगे हैं. जिसे कुंभ मेले में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालु  की चिंता बढ़ गई है

उदाहरण के लिए, 28 जनवरी को यात्रा करने और 30 जनवरी को वापसी करने वाले चेन्नई से प्रयागराज के रिटर्न टिकट का किराया ₹30,000 से ऊपर हो गया है, जबकि कोलकाता से यह ₹32,500 तक पहुंच गया है. जो कि आम दिनों में इतना किराया नहीं होता है. यह भी पढ़े: Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब, सुबह 8 बजे तक 4.6 मिलियन से अधिक लोगों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी; VIDEO

मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद से प्रयागराज का किराया सबसे ज्यादा

मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को ₹53,500 तक का किराया देना पड़ रहा है, जो पहले की तुलना में कई गुना ज्यादा है, ऐसे में यात्रियों को महाकुंभ के प्रमुख स्नान तिथियों के दौरान और बढ़ी हुई कीमतों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे कि बसंत पंचमी (3 फरवरी), माघी पूर्णिमा (12 फरवरी) और महाशिवरात्रि (26 फरवरी) के दिन.

DGCA की अपील और प्रतिक्रिया

इस बढ़ी हुई मांग को देखते हुए, 25 जनवरी को DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने एक पोस्ट में कहा, "बढ़ी हुई मांग के मद्देनज़र, DGCA ने 23 जनवरी को एयरलाइंस से मुलाकात की और उन्हें फ्लाइट की संख्या बढ़ाने और किराए को युक्तिसंगत बनाने का आग्रह किया." हालांकि, DGCA की अपील के बावजूद किराए में कोई कमी नहीं आई है और एयरलाइंस ने अपनी कीमतों में और बढ़ोतरी कर दी है, जिससे श्रद्धालु परेशान हैं.

किराए बढ़ोतरी को लेकर विनोद बंसल ने सीएम योगी से की ये अपील

विहिप प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए लिखा कि प्रयागराज की पावन धरा पर हो रहे महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा और सुविधाओं का राज्य सरकार तो पूरा ध्यान रख ही रही है, अनेक धार्मिक, सामाजिक व सेवाभावी संगठन व लोग भी निस्वार्थ भाव से सेवा में जुटे हैं.

विनोद बंसल ने बढ़े हुए किराए को बताया गलत

वहीं आगे उन्होंने लिखा कि कुछ विमानन कंपनियां यात्रियों की बढ़ती संख्या का अनुचित लाभ लेते हुए हवाई किराए में बेतहाशा वृद्धि कर अनाप-शनाप किराया वसूल कर रही हैं. जो सर्वथा अनुचित और अनैतिक है. यह अवसर आतिथ्य सेवा, समर्पण और श्रद्धा भाव से सत्कार का है, न कि अनुचित किराया वसूली का.

 विमान का किराया 200 प्रतिशत से 700 प्रतिशत तक बढ़ा

उन्होंने आगे कहा, "एक ओर जहां भारतीय रेल ने तीर्थराज आने तथा वहां से लौटने वाले यात्रियों के लिए अपनी सेवाओं का विस्तार किया है, तो वहीं अपने किरायों को भी सीमित रखा है. लेकिन, विमान कंपनियों ने अपने सामान्य श्रेणी के किराए को भी 200 प्रतिशत से 700 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है, जिसके कारण कुंभ में आने और वहां से जाने वाले श्रद्धालुओं को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड