Big Theft In Yavatmal: जंगल में रहनेवाले परिवार के साथ मारपीट कर बंदूक और चाक़ू का डर दिखाकर 30 लाख रूपये कैश और सोना लुटा, यवतमाल जिले में हुई इस डकैती से शहर में खलबली

यवतमाल जिले के महागांव तहसील के जंगल में रहनेवाले एक किसान परिवार के घर बड़ी चोरी को अंजाम दिया गया है. चोरों ने हाथों में हथियार और बंदूक लेकर पांडे परिवार के साथ मारपीट की और उनके घर से 30 लाख रुपये कैश और 20 तोला सोना लेकर फरार हो गए. इस घटना के बाद जिले में खलबली मच गई है.

Credit -Pixabay

यवतमाल जिले के महागांव तहसील के जंगल में रहनेवाले एक किसान परिवार के घर बड़ी चोरी को अंजाम दिया गया है. चोरों ने हाथों में हथियार और बंदूक लेकर पांडे परिवार के साथ मारपीट की और घर से 30 लाख रुपये कैश और 20 तोला सोना लेकर फरार हो गए. इस घटना के बाद जिले में खलबली मच गई है.

जानकारी के मुताबिक़ महागांव के चिल्ली इजारा के जंगल में पांडे परिवार रहता है. यहां पर वो करीब 60 वर्षों से रहते है. जंगल में उनका एक बड़ा घर है. इसके साथ ही उनके पिता से मिली उनके पास 50 एकर जमींन भी है. यह भी पढ़े :Bihar Shocker: बिहार की जेल में बंद चीनी नागरिक ने की आत्महत्या की कोशिश, टूटे हुए चश्मे से काट लिया प्राइवेट पार्ट

कुछ दिन पहले उन्होंने कपास बेचा था. कपास बेचकर जो रूपये आएं थे, उसे और घर में रखे सोने को उन्होंने अलमारी में रखा था. आधी रात को 6 डकैत पेड़ की मदद से दीवार पर चढ़े और घर में घुसे. घर में संतोष पांडे और उनकी दो बहनें रहती है. डकैतों ने सबसे पहले संतोष और उनकी बहनों के साथ मारपीट की. इसके बाद बंदूक और तलवार का डर दिखाकर अलमारी से कैश और सोना लेकर फरार हो गए. इस चोरी के दौरान डकैतों ने संतोष पांडे की बहन करिश्मा पांडे और सविता तिवारी को बुरी तरह पीटा.

पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पांडे फॅमिली के बयान लिए. जानकारी के मुताबिक़ जिन लोगों ने चोरी की है वो हिंदी और मराठी में बातें कर रहे थे. इस मामले की महागांव पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक जांच कर रहे है. इस घटना के बाद आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल दिखाई दे रहा है.

 

Share Now

\