देश

मदुरै के परिवार का अनोखा तरीका, शादी निमंत्रण पत्र पर छपवाया क्यूआर कोड; पैसे कैश देने की जरुरत नहीं

अब शादी में नकद पैसे देने के लिए लिफाफा खोजने या तोहफा खोजने की जरूरत नहीं है. बस अब कोई भी गूगल पे या फोन पे का उपयोग करके सीधे नव दंपत्ति के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर कर सकता है. मदुरै में एक परिवार ने शादी के निमंत्रण पर गूगल पे और फोन पे के क्यूआर कोड छाप कर एक नये विचार को जन्म दिया है. उन्होंने अपनी बेटी की शादी में आए मेहमानों और जो महामारी के कारण शादी में शामिल नहीं हो सके, उन लोगों को तोहफा देने का एक आसान विकल्प दिया. दुल्हन की मां टी.जे. जयंती ने आईएएनएस को बताया, लगभग 30 व्यक्तियों ने इस विकल्प का इस्तेमाल कर शादी का तोहफा दिया.

मदुरै के परिवार का अनोखा तरीका, शादी निमंत्रण पत्र पर छपवाया क्यूआर कोड; पैसे कैश देने की जरुरत नहीं
शादी के मंडप की प्रतीकात्मक तस्वीर ( फोटो क्रेडिट- ANI)

मदुरै:- अब शादी में नकद पैसे देने के लिए लिफाफा खोजने या तोहफा खोजने की जरूरत नहीं है. बस अब कोई भी गूगल पे या फोन पे का उपयोग करके सीधे नव दंपत्ति के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर कर सकता है. मदुरै में एक परिवार ने शादी के निमंत्रण पर गूगल पे और फोन पे के क्यूआर कोड छाप कर एक नये विचार को जन्म दिया है. उन्होंने अपनी बेटी की शादी में आए मेहमानों और जो महामारी के कारण शादी में शामिल नहीं हो सके, उन लोगों को तोहफा देने का एक आसान विकल्प दिया. दुल्हन की मां टी.जे. जयंती ने आईएएनएस को बताया, लगभग 30 व्यक्तियों ने इस विकल्प का इस्तेमाल कर शादी का तोहफा दिया.

जयंती मदुरै में जननी ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। उन्होंने कहा, यह पहली बार है जब हमारे परिवार में इस तरह का प्रयोग किया गया. यह शादी रविवार को हुई है और निमंत्रण पत्र वायरल हो गया है. जयंती ने कहा, मेरे पास इसे लेकर बहुत सारे फोन आ रहे हैं. इसकी तरह मेरे भाई और परिवार के अन्य लोगों के पास भी सोमवार सुबह से बहुत सारे फोन आ रहे हैं. Butter Wali Chai! आगरा फूड स्टॉल की फेमस बटर वाली चाय का वीडियो वायरल, भड़के टी लवर्स, देखें ट्वीट्स.

महामारी के चलते शादी या किसी फंक्शन को ऑनलाइन करने से लेकर टेक्नॉलॉजी की मदद से कई नए आइडिया अपना रहे हैं. पिछले महीने एक नवविवाहित जोड़े ने अपने उन रिश्तेदारों और दोस्तों के घर पर शादी की दावत का खाना डिलीवर कराया था, जिन्होंने उनकी शादी को ऑनलाइन देखा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2021 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).