Sex Racket Busted: मध्य प्रदेश में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, WhatsApp चैट्स के जरिये ग्राहकों से होती थी डील
मध्य प्रदेश के सिविल लाइन थाना अंतर्गत पुलिस ने दुर्गा कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर तीन महिलाओं के साथ ही तीन पुरुष को आपत्तिजनक हालत में पाया. जिसके बाद सभी को गिरफ्तार किया है.
भोपाल: मध्य प्रदेश के सिविल लाइन थाना अंतर्गत पुलिस ने दुर्गा कॉलोनी (Durga Colony) में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket) का भंडाफोड़ कर तीन महिलाओं के साथ ही तीन पुरुष को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस को इस सैक्स रैकेट के बारे में अक्सर कई लोगों की शिकायत आई थी. जिस शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. यह भी पढ़े: Sex Racket Busted: मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, Porn वीडियोज एडिट कर गिरोह विधायक, सांसद और पत्रकारों को बनाता था निशाना
दरअसल पुलिस को शिकायत मिली थी कि भोपाल के दुर्गा कॉलोनी में बने एक मकान में सेक्स रैकेट चलता है. पुलिस ने लोगों की इस सूचना के बाद जब उस मकान पर छापा मारा तो लोगों की सूचना सही मिली. घटना स्थल पर पुलिस ने तीन महिलाओं के साथ ही तीन पुरुष को आपत्तिजनक हालात में पाया. इसके साथ ही पुलिस ने मौके से एक कार, कुछ अश्लील फोटोग्राफ एवं मोबाइल जप्त किये हैं. जिसमें ग्राहकों को लड़कियों की भेजे जाने वाली फोटो, चैटिंग एवं अकाउंट डिटेल मिली है. पकड़ी गई लड़कियां मुंबई जैसे महानगरों से आई हुई हैं.
इस सैक्स रैकेट को लेकर डीएसपी शशांक जैन ने बताया कि सिविल लाइन थाना अंतर्गत दुर्गा कॉलोनी से लगातार शिकायत आ रही थी एक महिला एकांत में अपने मकान से सेक्स रैकेट चला रही है. लोगों के शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है. डीएसपी जैन ने आगे बताया कि फिलहाल अभी प्रारंभिक जांच में जो बात सामने आई है. उसके अनुसार महिलायें अपने वाट्सएप नंबर से फोटो भेज कर अपने परमानेंट ग्राहकों को सेट करती थी और इस गोरख धंधे के जरिये एक मोटी रकम की कार्रवाई करती थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2021 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

