कंगाल पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को भारत के किसानों ने दिया ऑफर, PoK दो और हमारे टमाटर लो

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के किसानों ने पाकिस्तान में टमाटर के आसमान छूते दाम पर रहम खाते हुए पड़ोसी देश की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है, लेकिन इस शर्त के साथ कि वह 'पीओके' छोड़ दे. झाबुआ के किसानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को एक पैगाम भेजा है, जिसमें कहा गया है कि वह अपने कारनामों के लिए माफी मांगते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को छोड़ दे तो यहां के किसान उन्हें टमाटर भेजने को तैयार है. पाकिस्तान में इन दिनों टमाटर 400 से 500 रुपये किलो के भाव बिक रहा है. यह बात जब झाबुआ जिले के पेटलावद के किसानों को मीडिया में आईं खबरों से पता चली तो उन्होंने बाघा बोर्डर के जरिए टमाटर पाकिस्तान भेजने की पहल की.

पाकिस्तान में टमाटर की किल्लत ( फोटो क्रेडिट- IANS )

भोपाल:- मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के किसानों ने पाकिस्तान में टमाटर के आसमान छूते दाम पर रहम खाते हुए पड़ोसी देश की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है, लेकिन इस शर्त के साथ कि वह 'पीओके' छोड़ दे. झाबुआ के किसानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को एक पैगाम भेजा है, जिसमें कहा गया है कि वह अपने कारनामों के लिए माफी मांगते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को छोड़ दे तो यहां के किसान उन्हें टमाटर भेजने को तैयार है. पाकिस्तान में इन दिनों टमाटर 400 से 500 रुपये किलो के भाव बिक रहा है. यह बात जब झाबुआ जिले के पेटलावद के किसानों को मीडिया में आईं खबरों से पता चली तो उन्होंने बाघा बोर्डर के जरिए टमाटर पाकिस्तान भेजने की पहल की.

भारतीय किसान यूनियन की झाबुआ इकाई ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को 22 नवंबर को एक पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है, पाकिस्तान ने हमारे देश में निर्दोषों पर हमले किए, आतंकवाद फैलाया, मुंबई में हमला किया और फिर पुलवामा की घटना को अंजाम दिया. यूनियन के पत्र के मुताबिक, आतंकी गतिविधियों के विरोध में ही भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने पाकिस्तान टमाटर भेजना बंद किया था. पहले पेटलावद में उपजने वाला टमाटर काफी मात्रा में बाघा बोर्डर के जरिए पाकिस्तान भेजा जाता था. पत्र में आगे कहा गया है, पाकिस्तान अपनी करतूतों के लिए माफी मांगे और पीओके से कब्जा हटाने के साथ दाऊद इब्राहिम और अन्य आतंकियों को भारत को सौंपे, तब भारतीय किसान यूनियन पाकिस्तान को टमाटर भेजना शुरू कर देगा. यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान ने फिर दिखाई हेकड़ी, सियाचिन को पर्यटकों के लिये खोलने के भारत की योजना पर उठाया सवाल.

झाबुआ की भाकियू की जिला इकाई के अध्यक्ष महेंद्र हमाद ने भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को ट्वीट कर अपना संदेश भेजा है. इस ट्वीट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी रीट्वीट किया गया है. भाकियू के प्रदेश महामंत्री अनिल यादव ने आईएएनएस को बताया कि झाबुआ के पेटलावद में बड़ी मात्रा में टमाटर की पैदावार होती है. यहां का टमाटर पाकिस्तान जाता था, मगर आतंकी गतिविधियां बढ़ने पर यहां से टमाटर पाकिस्तान भेजना बंद कर दिया गया था. वह बंदिश अब भी जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रनों से रौंदा, हारिस रऊफ़ और माज़ सदाकत ने चटकाए 3-3 विकेट; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने रखा 275 रनों का टारगेट, माज़ सदाकत ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा वनडे, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\