MP Shocker: शादीशुदा महिला की प्रेमी ने की बेरहमी से हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवक ने शादीशुदा अपनी प्रेमिका की उसकी बेटी के सामने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. उसका प्रेमी चाहता था क वह अपने बच्चों और पति को छोड़कर उसके साथ चले.लेकिन उसने मना कर दिया. इस बात से नाराज होकर उसने महिला की बेटी के सामने चाकू मारकर हत्या कर दी.
Madhya Pradesh Shocker: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवक ने शादीशुदा अपनी प्रेमिका की उसकी बेटी के सामने चाकुओं से गोदकर हत्या (Murder) कर दी. उसका प्रेमी चाहता था क वह अपने बच्चों और पति को छोड़कर उसके साथ चले.लेकिन उसने मना कर दिया. इस बात से नाराज होकर उसने महिला की बेटी के सामने चाकू मारकर हत्या कर दी. वरदाता के बाद इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.घटना सब्जी मंडी क्षेत्र की है
भंवरकुआं पुलिस के अनुसार महिला का नाम वैजयंती उर्फ संगीता अहिरवार है. वहीँ उसके प्रेमी का नाम विनोद है. महिला अपने पति के साथआरटीओ रोड के पीछे झोपड़पट्टी में रहती थी. वह मजदूरी करती थी. महिला के तीन बच्चे हैं. काम के दौरान ही महिला की दोस्ती विनोद से हुई. दोनों में प्रेम संबंध बन गए. इसके बाद विनोद ने महिला से कहा कि वह पति और बच्चों को छोड़कर उसके साथ ही रहे. करीब एक माह पहले वैजयंती ने ऐसा किया. यह भी पढ़े: UP: फतेहपुर में प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, जानें वारदात के पीछे की वजह
प्रेमी विनोद के कहने पर महिला उसके साथ रहने के लिए भी गई. लेकिन करीब 15 दिन बाद वह उसके पास रहने से मना कर दिया और अपने पति के पास रहने के लिए वापस आ गई. महिला रविवार को अपनी 9 साल की बेटी के साथ सब्जी बाजार में सब्जी लेने गई थी. इस बीच रास्ते में उसका प्रेमी विनोद मिल गया. वह जिद करने लगा की वह उसके साथ चले. लेकीन उसने मना कर दिया. इस बात से वनोद आग-बबूला हो गया और उसने नौ साल की बेटी के सामने महिला पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार किए. खून से लथपथ अवस्था में उसकी जान चली गई.
वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव के पास बैठकर रो रही बच्ची को पिता के पास भेजा. पुलिस ने आरोपी विनोद के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल वह फरार चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2021 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

