देश

मध्य प्रदेश: लोकायुक्त पुलिस का बड़ा छापा, वन विभाग के अधिकारी के घर से 2 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

मध्यप्रदेश में रविवार को लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक अधिकारी के कई ठिकानों पर छापा मारा. इस छापे के तहत पुलिस ने दो करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा हुआ है

मध्य प्रदेश: लोकायुक्त पुलिस का बड़ा छापा, वन विभाग के अधिकारी के घर से 2 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त
प्रतीकात्मक तस्वीर (फ़ाइल फोटो)

भोपाल: मध्यप्रदेश में रविवार को लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक अधिकारी के घर समेत कई ठिकानों पर छापा मारा. इस छापे के तहत पुलिस ने दो करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा किया है. लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रवीण सिंह बघेल के अनुसार वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) आरएन सक्सेना (61) के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने भ्रष्ट तरीकों से बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित की है. जिस सूचना के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है.

पुलिस के मुताबिक सक्सेना के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद उनकी टीम उनके घर और ठिकानों पर पहले छापा मारा. इसके बाद उनके नजदीकी रिश्तेदारों के कुल पांच ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गये. छापे  के दौरान उनके घर और दूसरे अन्य ठिकानों से 3.54 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किये गये हैं. यह भी पढ़े: विदेशियों को ठगने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश, पुलिस ने 125 लोगों को किया गिरफ्तार

सक्सेना के ठिकानों पर छापा मारने के बाद पुलिस ने जब उनके करीबी रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापा मारा तो मालूम पड़ा कि उनके करीबी रिश्तेदारों की अचल सम्पत्तियों में दो भूखंड, तीन हॉस्टल, दो आवासीय भवन और कुछ कृषि भूमि शामिल हैं . इस दौरान लोकायुक्त पुलिस को वन विभाग के अधिकारी सक्सेना और उनके नजदीकी संबंधियों के 13 बैंक खातों तथा एक लॉकर की भी जानकारी मिली है. इस छापे के बाद लोकायुक्त पुलिस की जांच जारी होने के चलते इन खातों से लेन-देन पर अस्थायी रोक लगा दी गयी है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2018 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).