देश

Madhya Pradesh: Rewa के किशोर गृह से पांच कैदी फरार

रीवा( Rewa) जिले के एक किशोर गृह की खिड़की तोड़कर रविवार को पांच कैदी फरार हो गए. समान पुलिस थाने के प्रभारी सुनील गुप्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले यहां लाए गए पांच कैदियों ने तड़के रसोई घर की खिड़की तोड़ दी और फरार हो गए.

Madhya Pradesh: Rewa के किशोर गृह से पांच कैदी फरार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

रीवा(  Rewa) जिले के एक किशोर गृह की खिड़की तोड़कर रविवार को पांच कैदी फरार हो गए.

समान पुलिस थाने के प्रभारी सुनील गुप्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले यहां लाए गए पांच कैदियों ने तड़के रसोई घर की खिड़की तोड़ दी और फरार हो गए. यह भी पढ़ें: जानलेवा गड्ढे! दिवा में गड्ढे के कारण अनियंत्रित हुआ दोपहिया वाहन आया ट्रक की चपेट में (Watch Video)

उन्होंने कहा कि इन कैदियों को विभिन्न अपराधों में शामिल होने के कारण कुछ दिन पहले यहां लाया गया था.उन्होंने कहा कि कैदियों ने रात का खाना खाया और शनिवार की रात को सो गए लेकिन सुबह वे भाग निकले जबकि सुरक्षाकर्मी बाहर पहरा दे रहे थे.अधिकारी ने कहा कि फरार बच्चों की तलाश शुरु कर दी गई है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2022 11:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).