देश

मध्यप्रदेश: पिता ने कुल्हाड़ी से की कांस्टेबल बेटे की हत्या, शराब पीकर घरवालों को करता था प्रताड़ित

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले में बेटे की शराब पीने और परिवार के सदस्यों को परेशान करने की हरकतों से एक पिता इतना आजिज आ गया कि उसने बेटे को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया...

मध्यप्रदेश: पिता ने कुल्हाड़ी से की कांस्टेबल बेटे की हत्या, शराब पीकर घरवालों को करता था प्रताड़ित
क्राइम सीन (Photo Credits: File Image)

सागर:  मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले में बेटे की शराब पीने और परिवार के सदस्यों को परेशान करने की हरकतों से एक पिता इतना आजिज आ गया कि उसने बेटे को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोपालगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले संतोष गंगेले अपने बेटे अभय गंगेले, जो पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) के पद पर पदस्थ था.

अभय की शराब पीने की आदत और प्रताड़ित करने की हरकतों से हर कोई परेशान रहता था. बुधवार रात भी अभय ने शराब पीकर हंगामा किया. इससे पिता संतोष गंगेले आपा खो बैठे और उन्होंने कुल्हाड़ी से अभय पर हमला बोल दिया, जिससे अभय की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: बिहार के रोहतास जिले में महिला की जली अवस्था में शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

गोपालगंज थाने के प्रभारी अभिषेक वर्मा के गुरुवार को बताया, "आरोपी संतोष गंगेले को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है."

बताया गया है कि अभय की पदस्थापना छतरपुर जिले में थी, मगर इन दिनों वह निलंबित चल रहा था और ज्यादातर सागर में ही रहता था. वह आए दिन शराब पीकर परिवार के सभी सदस्यों को तरह-तरह से परेशान करता था. कई बार तो मारपीट तक कर देता था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2019 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).