Madhya Pradesh: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ‘किसान कल्याण’ समारोह में आए किसानों पर बरसाए फूल, देखें वीडियो
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ‘किसान कल्याण’ समारोह में आए किसानों पर बरसाए फूल, देखें वीडियो
भोपाल: कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली में जहां किसान सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. वहीं मध्य प्रदेश के रायसेन जिल में 'किसान कल्याण' (Kisan Kalyan) समारोह में राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने किसानों के ऊपर फूल बरसाए. इस दौरान उन्होंने इस समारोह में आए किसानों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. वहीं समारोह में किसानों को सम्बोधिती करते हुए सीएम चौहान ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, कि कोई मंडी बंद नहीं होगी और एमएसपी (MSP) की व्यवस्था भी पूर्ववत जारी रहेगी. किसानों को जहां ज्यादा दाम मिलेगा, वह अपनी उपज बेचेगा.
सीएम चौहान किसानों को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस के नेताओं (Congress Leaders) ने अपनी सरकार के समय न बिजली की व्यवस्था की, न सिंचाई की व्यवस्था की, न सड़क बनाई, न रोज़गार दिया, न शिक्षा व्यवस्था बेहतर की, न स्वास्थ्य सुविधाएं दीं. वही नेता आज अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर चला रहे हैं.” यह भी पढ़े: Farmers Protest: किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे मासूम बच्चे, किसानों को दान किए अपने गुल्लक
देखें वीडियो:
#WATCH | Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan showers flower petals on farmers at 'Kisan Kalyan' event in Raisen district pic.twitter.com/OMJ9ekQVsv
— ANI (@ANI) December 18, 2020
वहीं इसके पहले पीएम मोदी भी कृषि कानून को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला किया उन्होंने कहा कि अचानक भ्रम और झूठ का जाल बिछाकर अपनी राजनीतिक जमीन हासिल करने के खेल खेले जा रहे हैं. किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर वार किए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने किसान महासम्ममेलन में कहा, "मैं सभी राजनीतिक दलों को कहना चाहता हूं कि आप अपना क्रेडिट अपने पास रखिए. मुझे क्रेडिट नहीं चाहिए. मुझे किसान के जीवन में आसानी चाहिए, समृद्धि चाहिए, किसानी में आधुनिकता चाहिए। कृपा करके किसानों को बरगलाना, उन्हें भ्रमित करना छोड़ दीजिए (इनपुट आईएएनएस)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2020 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

