देश

छतरपुर विरासत महोत्सव में शामिल हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को छतरपुर विरासत महोत्सव में शामिल हुए. अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की पहचान महाराजा छत्रसाल से है. बुंदेला परिवार में जन्मे छत्रसाल को बुंदेलखंड की आन-बान-शान माना जाता है. महाराजा छत्रसाल की 377वीं जयंती मनाई जा रही है.

छतरपुर विरासत महोत्सव में शामिल हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

छतरपुर, 30 मई : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को छतरपुर विरासत महोत्सव में शामिल हुए. अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की पहचान महाराजा छत्रसाल से है. बुंदेला परिवार में जन्मे छत्रसाल को बुंदेलखंड की आन-बान-शान माना जाता है. महाराजा छत्रसाल की 377वीं जयंती मनाई जा रही है. इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छतरपुर विरासत महोत्सव का उद्घाटन किया और महाराजा छत्रसाल जयंती की बधाई प्रदेशवासियों को दी. यह कार्यक्रम दो दिन चलेगा. मोहन यादव ने कहा, "महाराजा छत्रसाल को लेकर हम न केवल नीतियां बनाएंगे बल्कि उनकी स्मृतियों से जुड़े इस स्थान को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से हम आगे बढ़ रहे हैं."

मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मां भारती के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर त्याग, पराक्रम और बलिदान की अमर गाथा लिखने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं बुंदेलखंड केसरी महान योद्धा महाराजा छत्रसाल की आज तिथि ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया." मां भारती की रक्षा के लिए समर्पित बुंदेलखंड के गौरव महाराजा छत्रसाल एवं मेवाड़ की धरती के अमर नायक महाराणा प्रताप का जीवन सदैव पीढ़ियों को देशभक्ति, स्वाभिमान और त्याग की अनुपम प्रेरणा देता रहेगा." यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: रीवा में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

कार्यक्रम के दौरान मोहन यादव विपक्षी कांग्रेस पर बरसे और देश की अर्थव्यवस्था के लिए पार्टी की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, "अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के चार-पांच साल को छोड़ दिया जाए तो कांग्रेस की सरकारों के समय देश की आर्थिक स्थिति खराब रही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल में देश चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है." कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. शर्मा भी उपस्थित थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2025 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).