मध्य प्रदेश: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा पाए गए कोरोना पॉजिटिव
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगतार बढ़ रही है. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. कोरोनो पॉजिटिव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शर्मा के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है.भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की दो कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी, मगर अब तीसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगतार बढ़ रही है. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. कोरोनो पॉजिटिव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शर्मा के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है.भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की दो कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी, मगर अब तीसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. शर्मा ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुहास भगत व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के साथ लखनऊ की यात्रा की थी. चारों नेता राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने गए थे.
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर शर्मा के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा है, "भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो के सांसद वी.डी. शर्मा के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई. ईश्वर उन्हें जल्द ही पूर्ण स्वस्थ करें, मेरी यही प्रार्थना है. यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश: कोरोना पॉजिटिव सीएम शिवराज सिंह चौहान की वर्चुअल कैबिनेट मीटिंग, सेहत में हो रहा है सुधार
शर्मा के कोरोना पॉजिटिव होने से पहले तीनों अन्य नेता भी पॉजिटिव हो चुके हैं और उनका उपचार चल रहा है। इसके अलावा राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2020 11:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

