Madhya Pradesh: शादी के आठ साल बाद पत्नी को हुआ किसी और से प्यार, पति ने करवाया प्रेमी से विवाह

आपने शादी के बाद अफेयर के कई किस्से सुने होंगे और अगर अफेयर की खबर पति या पत्नी को पड़ जाए तो बात खून खराबा और मारपीट तक आ जाती है. लेकिन मध्यप्रदेश के इंदौर से हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. जहां एक पति को जब पता चला कि उसकी पत्नी को किसी और मर्द से प्यार हो गया है...

प्रतिकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

Madhya Pradesh: आपने शादी के बाद अफेयर के कई किस्से सुने होंगे और अगर अफेयर की खबर पति या पत्नी को पड़ जाए तो बात खून खराबा और मारपीट तक आ जाती है. लेकिन मध्यप्रदेश के इंदौर से हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. जहां एक पति को जब पता चला कि उसकी पत्नी को किसी और मर्द से प्यार हो गया है, तो उसने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी. इस शादी को लेकर काफी चर्चा है. शादी के 8 साल बाद पत्नी को दूसरे से प्यार हो गया, ये बात जब पति को पता चली तो उसने पति को तलाक दे दिया और उसकी शादी करा दी. इस घटना ने परिजन समेत सभी को झकझोर कर रख दिया है. विजय नगर में रहने वाले एक जोड़े ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है. मिली जानकारी के अनुसार युवक की पत्नी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी. यह भी पढ़ें: Shocking: भोपाल में महिला 1.5 करोड़ रुपये के बदले पति की कराई दूसरी महिला से शादी, दिलाई फिल्म 'जुदाई' की याद

परेशान करने वाली बात यह है कि शादी के 8 साल बाद महिला को अब दूसरे पुरुष से प्यार हो गया है और उसकी एक 5 साल की बेटी भी है. इस मामले में पति ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा. आवेदन में उसने स्पष्ट किया था कि वह व्यक्ति अपने प्रेमी से शादी करने के लिए अपनी पत्नी को तलाक दे रहा था. इस बात को स्वीकार करते हुए महिला ने कोर्ट से यह भी कहा कि वह एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहती है.

कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अर्जी स्वीकार कर ली और दोनों को अलग होने का आदेश दिया. मिली जानकारी के मुताबिक इस जोड़े की शादी 8 साल पहले 2013 में हुई थी और उनकी 5 साल की एक बेटी भी है. शादी के कुछ साल बाद दोनों में अनबन हो गई. इसी बीच महिला को दूसरे युवक से प्यार हो गया और महिला ने उससे शादी करने की इच्छा जताई. परिवार वालों ने उसे मनाने की कोशिश की. लेकिन उसने नहीं सुनी. पति ने महसूस किया कि उसकी पत्नी की खुशी उसी में है, उसने उसे शादी करने की अनुमति दे दी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड