Madhya Pradesh: बैतूल में 400 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 8 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी- Video
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बोरवेल के गड्ढे में आठ वर्षीय तन्मय गिर गया, वह चार सौ फुट गहरे गडढ़े में लगभग 50 फुट की गहराई पर फंसा हुआ है, उसे सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य भी शुरू हो गया है
बैतूल, 6 दिसंबर: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बोरवेल के गड्ढे में आठ वर्षीय तन्मय गिर गया, वह चार सौ फुट गहरे गडढ़े में लगभग 50 फुट की गहराई पर फंसा हुआ है, उसे सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य भी शुरू हो गया है. बताया गया है कि जिले के आठनेर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम मांडवी में एक सप्ताह पूर्व सुनील दियावार ने बोरवेल के लिए गड्ढा कराया था, जिसमें मंगलवार शाम पांच बजे उनका बेटा तन्मय (8) गिर गया। बोरवेल में तन्मय के गिरने की सूचना तत्काल सुनील दियावार ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सहित एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है.
बताया गया है कि तन्मय ने खेत में खोदे गए बोरवेल में झांकने का प्रयास कर रहा था इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ने से वह बोरवेल में गिरा. रेस्क्यू आपरेशन के दौरान ही तन्मय के पिता सुनील दियावार ने लगातार तन्मय से बातचीत कर रहे हैं. बातचीत के दौरान रात्रि नौ बजे तन्मय ने उसके पिता सुनील दियावार से कहा कि पापा अंधेरा बहुत है जल्द बाहर निकालो. दो घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन के दौरान करीब 12 फीट गहराई तक गड्डा (रेम्पनुमा) खोद लिया गया है. अब पत्थर आ जाने से खुदाई में मुश्किल आ रही है. यह भी पढ़े: Video: मध्य प्रदेश के बैतूल में 400 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Video:
बैतूल- 400 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम, 3 दिन पहले पिता ने ही खुदवाया था बोरवेल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी @CMMadhyaPradesh @BetulCollector @Indersinghsjp#MPnews #Betul #Borewell @shailendrassb pic.twitter.com/oPyUIcD0OQ
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) December 6, 2022
घटना की जानकारी लगने के तत्काल बाद कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस और पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद, आठनेर टीआई अजय सोनी मौके पर पहुंच गए हैं. तन्मय को बोरवेल के भीतर ऑक्सीजन दिए जाने की भी व्यवस्था कर ली गई है. साथ ही सीसीटीवी कैमरे से तन्मय की हर हरकत पर नजर रखी जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2022 11:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

