Madhya Pradesh : ओंकारेश्वर बांध से पानी छोड़े जाने पर 20 श्रद्धालु नर्मदा नदी में फंसे

ओमकारेश्वर बांध से पानी छोड़े जाने से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया और स्नान कर रहे 20 से ज्यादा लोग पानी से गिर गए. ये सभी लोग किसी तरह जान बचाने चट्टान पर चढ़ गए, बाद में सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बताया गया है कि रविवार की सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा नदी में स्नान कर रहे थे.

(Photo Credit : Twitter)

खंडवा, 9 अप्रैल: ओमकारेश्वर बांध से पानी छोड़े जाने से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया और स्नान कर रहे 20 से ज्यादा लोग पानी से गिर गए. ये सभी लोग किसी तरह जान बचाने चट्टान पर चढ़ गए, बाद में सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बताया गया है कि रविवार की सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा नदी में स्नान कर रहे थे. ये वे लोग थे जो अलग-अलग स्थानों से ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए थे, तभी ओंकारेश्वर बांध से पानी छोड़ा गया तो नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया और नदी में स्नान कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. बढ़ते जलस्तर से घबराए लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया और जान बचाने के लिए चट्टानों पर चढ़ गए. यह भी पढ़ें: MP Shocker: मौसेरी बहन से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने अवैध संबंध के शक में बेरहमी से पीटा, तीन गिरफ्तार

श्रद्धालुओं की आवाज सुनकर गोताखोर और नागरिकों ने पानी में फंसे लोगों की तरफ रुख किया. इन सभी ने मिलकर चट्टान पर चढ़े लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. अधिकारियों ने बताया है कि एनएचडीसी द्वारा बिजली उत्पादन के लिए तीन से चार टरबाइन सुबह शुरू की गई थी, इससे पूर्व लोगों को अलग रहने के लिए सायरन भी बजाया गया था. नर्मदा नदी में नहाने वालों को पानी से बाहर आने के लिए कहा गया था, लेकिन कुछ लोग नहीं माने टरबाइन से पानी छोड़ने पर लेबल धीरे-धीरे बढ़ा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें