Madhya Pradesh: मोबाइल पर गेम खेलने से पिता ने किया मना, 12 साल के बेटे ने लगा ली फांसी

सागर के ढाना कस्बे में चौथी कक्षा के छात्र रोहन को मोबाइल पर गेम खेलना बेहद पसंद था. 12 साल के रोहन को फ्री फायर गेम खेलने का शौकीन था. अक्सर मोबाइल फोन पाने के बाद वो गेम खेलने पर लग जाता. रोहन को अक्सर घर के सभी लोग गेम खेलने से मना करते थे. उस दिन भी ऐसा ही हुआ. रोहन रोज की तरह गेम खेल रहा था. इस दौरान उसके पिता की नजर उसपर पड़ी. उन्होंने रोहन को डांट लगाई और फोन ले लिया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

सागर:- आज के दौर की सबसे बड़ी समस्‍या है मोबाइल गेम्‍स की लत. आज कल के बच्चे मैदान में कम मोबाइल में ज्यादा खेल खेलते हैं. बच्‍चे हों या युवा, हर कोई मोबाइल लिए गेम्‍स में मशगुल दिख जाता है. बच्चों को अगर गेम खेलने से मना किया जाए तो ऐसे ऐसा कदम उठा लेते हैं जिससे पूरे परिवार में मातम पसर जाता है. एक ऐसा ही हैरान वाला मामला फिर से सामने आया है. दरअसल मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar district) में एक बच्चे ने बस इसलिए आत्महत्या (Suicide) कर ली. क्योंकि उसके पिता ने उसे मोबाइल गेम खेलने से मना कर दिया. पिता ने उससे मोबाइल फोन छीन लिया. जो कि बेटे को नागवार गुजरी और उसने अपनी जान दे दी.

सागर के ढाना कस्बे में चौथी कक्षा के छात्र रोहन को मोबाइल पर गेम खेलना बेहद पसंद था. 12 साल के रोहन को फ्री फायर गेम खेलने का शौकीन था. अक्सर मोबाइल फोन पाने के बाद वो गेम खेलने पर लग जाता. रोहन को अक्सर घर के सभी लोग गेम खेलने से मना करते थे. उस दिन भी ऐसा ही हुआ. रोहन रोज की तरह गेम खेल रहा था. इस दौरान उसके पिता की नजर उसपर पड़ी. उन्होंने रोहन को डांट लगाई और फोन ले लिया. बिहार के गोपालगंज में हैरान कर देने वाला मामला, चोर कीमती सामान के साथ नाबालिग लड़की को भी ले गए साथ.

इसके बाद रोहन गुस्से में आ गया. लेकिन सभी को लगा थोड़ी नाराजगी दूर होगी तो वापस घुलमिल जाएगा. लेकिन रोहन अपने कमरे से बाहर नहीं आया. इस दौरान जब काफी देर तक वो बाहर नहीं आया तो उसके पिता ने घर में झांका. जिसके बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया. क्योंकि घर के अंदर रोहन ने फांसी लगा ली थी. वहीं, इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. इस घटना के बाद परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 6th T20I Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 11 रनों से हराया, न्कोबानी मोकोएना ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 6th T20I Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने खेली शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Namibia vs South Africa 6th T20I Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का छठा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

NAM vs SA 6th T20I Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड