देश

बिहार के गोपालगंज में हैरान कर देने वाला मामला, चोर कीमती सामान के साथ नाबालिग लड़की को भी ले गए साथ

बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में चोरी और अपहरण का मामला सामने आया है. यहां चोर घर से कीमती सामानों के साथ एक नाबालिग लड़की को भी साथ ले गए. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

बिहार के गोपालगंज में हैरान कर देने वाला मामला, चोर कीमती सामान के साथ नाबालिग लड़की को भी ले गए साथ
Photo Credits: Pixabay

गोपालगंज (बिहार), 5 जनवरी: बिहार के गोपालगंज (Gopalganj) जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में चोरी और अपहरण का मामला सामने आया है. यहां चोर घर से कीमती सामानों के साथ एक नाबालिग लड़की को भी साथ ले गए. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि सवरेजी गांव के एक व्यक्ति के घर में रविवार की रात चोर घुस गए. आरोप है कि 10-12 की संख्या में आए चोरों ने घर में रखे कीमती और नकदी सामानों की चोरी कर ली और जाते-जाते गृहस्वामी की नाबालिग एक पुत्री को भी साथ ले गए.

मीरगंज (Meerganj) थाना प्रभारी शशिरंजन कुमार ने बताया है कि चोरी के सामान के साथ लड़की के गायब होने की लिखित शिकायत दी गई है. इस मामले में पीड़ित परिवार ने अपने ही पड़ोस के एक युवक पर आरोप लगाया है. बिहार के गोपालगंज में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 13 की मौत

इधर, पुलिस ने जांच में पाया है कि जिस युवक को आरोपी बनाया गया है, उसका पहले से ही पीड़ित परिवार के साथ जमीन का विवाद चल रहा है. पुलिस इस विवाद में भी मामला दर्ज करने की आशंका जता रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से पूरे मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2021 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).