Ludhiana Shocker: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर सिरफिरे आशिक ने की महिला की हत्या, हुआ गिरफ्तार

पंजाब के लुधियाना से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है. यहां एक सिरफिरे आशिक ने एक महिला को इसलिए हत्या कर दी कि उनसे शादी का प्रस्ताव को ठुकरा दिया. युवक चाहता था कि महिला उसके साथ शादी करे.

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- pixabay)

Ludhiana Shocker: पंजाब के लुधियाना से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है. यहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था. लेकिन उसने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया. जिससे नाराज होकर उसने उसकी हत्या कर दिया. हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के कुछ ही घंटे बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार घटना लुधियाना के गांव जोधां की है. मृतक महिला ब्यूटी पार्लर चलती थी. यह भी पढ़े: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर नियोक्ता ने की युवती की गला काटकर हत्या

वारदात के बाद आरोपी की 26 वर्षीय सुखदीप सिंह के रूप में हुई है. वह एक मेडिकल प्रैक्टिशनर के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम करता था. वहीं मृतिका का पहचान 26 वर्षीय रूबी के रूप में हुई है. पीड़िता तलाकशुदा है और उसकी चार साल की एक बेटी है. आरोपी चाहता था कि वह उसके साथ शादी करके अपना नया घर बसाये. लेकिन महिला उसके शादी नहीं करना चाहती थी.

थाना जोधां के एसएचओ दविंदर सिंह के अनुसार महिला जोधां स्थित करतार कांप्लेक्स में ब्यूटी पार्लर चलाती थी. शुक्रवार को जब महिला अपनी एक कर्मचारी पवनदीप कौर के साथ पार्लर में मौजूद थी तो सुखदीप उसके  मना करने के बाद भी अंदर घुस गया. उसने पार्लर से पवनदीप कौर को जाने की बात कहकर शादी का प्रस्ताव रखा.  लेकिन ने रूबी ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया.  इसी बात पर गुस्से में आकर सुखदीप ने रूबी की पार्लर में रखे कैची से हमला करने के बाद उसके दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया.

रूबी की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर सुखदीप की तलाश शुरू की. पुलिस ने रूबी की हत्या के कुछ ही घंटे के अंदर आरोपी सुखदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के पूछताछ में  रूबी के परिजनों ने बताया कि रविंदर की 4 महीने पहले सुखदीप सिंह से मुलाकात हुई थी जब आरोपी ने उसे शादी के लिए मजबूर करना शुरू किया तो वह उससे बचने लगी. एक सप्ताह पूर्व आरोपी ने पीड़िता के घर भी जाकर हंगामा किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड