शर्मनाक! माता-पिता को बॉयफ्रेंड के बारे में बताने पर बहन ने किया 4 साल के भाई का कत्ल
पंजाब के लुधियाना शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बहन ने क्रूरता की सारी हदे पार करते हुए अपने ही चार साल के भाई को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस का दावा है कि बहन ने अपने छोटे भाई की गला घोंट कर हत्या कि क्योकि उसने माता-पिता के सामने बॉयफ्रेंड का राज खोल दिया था.
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बहन ने क्रूरता की सारी हदे पार करते हुए अपने ही चार साल के भाई को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस का दावा है कि बहन ने अपने छोटे भाई की गला घोंट कर हत्या कि क्योकि उसने माता-पिता के सामने बॉयफ्रेंड का राज खोल दिया था.
पुलिस के मुताबिक 6 अक्टूबर को पंजाब के औद्योगिक शहर के टिब्बा रोड स्थित अमरजीत कॉलोनी में रहनेवाली 19 साल की रेणू ने भाई अंश कन्नौजिया का क़त्ल करके नग्न लाश को एक बोरी में छिपा दिया. हत्या के दिन माता-पिता कही गए हुए थे, जिससे मौका पाकर बड़ी बहन रेणु ने अंश का गला घोंट दिया.
इस घिनौने काम के बाद बहन ने ऐसी झूठी कहानी रची, जिसे सुन पुलिस भी हैरान रह गई. आरोपी बहन ने बताया कि उसका भाई हर जगह उसके साथ जाता था. जो कि उसे बिलकुल पसंद नहीं था. एक दिन जब वह अपने बॉयफ्रेंड से मिलने गई तो अंश भी साथ गया और वापस लौट कर बहन के बारे में सब कुछ अपने माता-पिता को बता दिया. जिस वजह से आरोपी युवती नाराज हो गई.
आरोपी बहन ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसने बताया की करीब 15 दिन पहले अपने भाई की हत्या की साजिश रची थी. खबरों की मानें तो रेणू ने पुलिस को बताया की उसे छोटे भाई की जान लेने का कोई मलाल नहीं है. पुलिस ने रेणू को अदालत में पेश किया जहां उसे रिमांड पर भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2018 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

