शिवसेना नेता संदीप थापर पर हमले के विरोध में छह जुलाई को लुधियाना बंद का ऐलान

पंजाब के लुधियाना में शिवसेना नेता संदीप थापर पर हुए हमले को लेकर हिंदू संगठनों ने छह जुलाई को लुधियाना बंद का ऐलान किया है. यह बंद सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा.

लुधियाना, 6 जुलाई : पंजाब के लुधियाना में शिवसेना नेता संदीप थापर पर हुए हमले को लेकर हिंदू संगठनों ने छह जुलाई को लुधियाना बंद का ऐलान किया है. यह बंद सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा.

डीएमसी अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन ने कहा कि वह इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं. पुलिस प्रशासन पूरी तरह फेल हो गया है. हिंदू संगठनों की ओर से शनिवार को लुधियाना बंद का ऐलान किया गया है. बंद सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा. इस दौरान घायल शिवसेना नेता संदीप थापर भी हमारे साथ होंगे, जिनका इस वक्त ऑपरेशन चल रहा है. यह भी पढ़ें : लुधियाना में दिन-दहाड़े शिवसेना (पंजाब) के एक नेता पर तलवारों से हमला, दो लोग गिरफ्तार

डीसीपी जसकिरन सिंह तेजा ने कहा कि शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे तीन अज्ञात लोगों ने संदीप थापर पर तलवार से हमला किया. वह घायल हो गए और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं. आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

दरअसल पंजाब के लुधियाना में शिवसेना के नेता संदीप थापर पर कथित तौर पर तीन निहंगों ने तलवारों से हमला कर दिया. इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि संदीप थापर पर उस समय हमला किया गया, जब वह एक समारोह में हिस्सा लेने के बाद बाहर आ रहे थे. हमले में उनके सिर पर चोटें आईं.

उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. गौर करने वाली बात यह है कि जब थापर पर हमला हुआ, तो उनके सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद थे. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर निहंग भागने में सफल रहे. निहंग सिख संप्रदाय में एक योद्धा के तौर पर जाने जाते है, जो आमतौर पर नीले कपड़े पहनते है और पारंपरिक हथियार रखते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट