Ludhiana Road Accident: लुधियाना में तेज रफ्तार टाटा टियागो EV ने मचाई तबाही, 6 वाहनों को मारी टक्कर; 5 लोग घायल, CCTV में कैद हुआ हादसा

घटना की सूचना मिलते ही सलेम टाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है. अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई.

Ludhiana Accident Video: पंजाब के लुधियाना में तेज रफ्तार कार की वजह से बड़ा सड़क हादसा हो गया. शहर के बहादुरके रोड पर एक तेज गति से दौड़ रही टाटा टियागो EV ने एक के बाद एक छह वाहनों को टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: Mumbai Latest News: कोस्टल रोड हादसा, कालाचौकी में करंट और IIT-Bombay छात्र की मौत समेत यहां पढ़ें मुंबई की दिनभर की सभी ताजा अपडेट्स

CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला हादसा

यह हादसा गुरुवार, 24 सितंबर की शाम करीब 4:35 बजे हुआ. CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि बहादुरके रोड पर सामान्य रूप से यातायात चल रहा था. तभी अचानक तेज रफ्तार टाटा टियागो EV सामने से आती हुई दिखाई देती है और सबसे पहले एक मोटरसाइकिल सवार तथा एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार देती है. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कई फीट ऊपर हवा में उछल गया और सड़क पर लगभग 30 फीट दूर जाकर गिरा.

लुधियाना: बहादुरके रोड पर तेज़ रफ़्तार टाटा टियागो EV ने छह गाड़ियों को टक्कर मारी, पांच लोग घायल:

पहली टक्कर के बाद भी नहीं रुकी कार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहली टक्कर के बाद भी कार नहीं रुकी. बेकाबू कार आगे बढ़ती रही और उसने दो ई-रिक्शा तथा एक एक्टिवा स्कूटर को भी अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर के बाद एक ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

पांच लोग घायल, चालक पर नशे में होने का आरोप

इस हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं. घायलों में एक ई-रिक्शा चालक जतिंदर पाल सिंह भी शामिल हैं. उन्होंने दावा किया कि हादसे के समय कार की रफ्तार लगभग 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कार चालक नशे की हालत में हो सकता है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इस संबंध में जांच जारी है.

पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही सलेम टाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है. अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई.

Share Now