देश

Lucknow: नशे में धुत पति ने की हैवानियत की हद पार, झगड़े के दौरान काटी पत्नी की जीभ, हालत गंभीर

आजकल अपराध के मामले बढ़ रहे हैं. हाल ही में जो मामला सामने आया है वह लखनऊ का है. यहां एक शख्स ने ऐसा घिनौना अपराध करके पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. खबरों के अनुसार जब पति शराब के नशे में धुत्त घर पहुंचा, तो उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ.

Lucknow: नशे में धुत पति ने की हैवानियत की हद पार, झगड़े के दौरान काटी पत्नी की जीभ, हालत गंभीर
प्रतीकात्मक तस्वीर, (फोटो क्रेडिट्स: पिक्साबे)

आजकल अपराध के मामले बढ़ रहे हैं. हाल ही में जो मामला सामने आया है वह लखनऊ का है. यहां एक शख्स ने ऐसा घिनौना अपराध करके पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. खबरों के अनुसार जब पति शराब के नशे में धुत्त घर पहुंचा, तो उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ. यह घटना लखनऊ के तहसील के भट्टा गांव में हुई. रचित रावत नाम का एक व्यक्ति नशे की हालत में घर पहुंचा, जिसके बाद उसकी पत्नी से बहस हो गई. बहस के दौरान उसने अपनी पत्नी का गला घोंटा लेकिन उसने किसी तरह खुद को उससे छुड़ा लिया.

उसके बाद उसने फिर से गला घोंटना शुरू कर दिया, इस दौरान जैसे ही पत्नी की जीभ मुंह से बाहर आई, पति ने दांतों से उसकी जीभ काट ली. बताया जा रहा है कि मुंह से खून बहने के बाद भी आरोपी रुका नहीं और उसने अपनी पत्नी को पीटना जारी रखा. यह भी पढ़ें: खाने में मिला बाल तो पति ने किया पत्नी का ऐसा हाल, जानकर हो जाएंगे हैरान

आस पड़ोस के लोगों ने आवाज सुनी, तो उन्होंने पुलिस को इस बारे में बताया. पुलिस वहां पहुंची और घायल सुमन को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस मामले में पुलिस ने घटना स्थल से आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2020 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).