New Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे नए सेना प्रमुख, मनोज पांडे की लेंगे जगह

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी भारतीय सेना के नए प्रमुख होंगे. 30 जून को वो जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे.

Lt. General Upendra Dwivedi

नई दिल्ली: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Upendra Dwivedi) भारतीय सेना के नए प्रमुख होंगे. 30 जून को वो जनरल मनोज पांडे (Manoj Pande) की जगह लेंगे. सरकार ने वर्तमान में उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पीवीएसएम, एवीएसएम को 30 जून की दोपहर से अगले सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है. वर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज सी पांडे, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम 30 जून को रिटायर हो रहे हैं. द्विवेदी इस समय वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ हैं।

उपेंद्र द्विवेदी ने लंबे समय तक जम्मू-कश्मीर में सेवाएं दी है. उन्होंने इसी साल 19 फरवरी थल सेना के उपप्रमुख का पदभार ग्रहण किया था. इससे पहले द्विवेदी 2022-2024 तक उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर थे.

30वें सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी सेना PVSM, AVSM वर्तमान में भारतीय थल सेना के उपप्रमुख के रूप में कार्यरत हैं. 30 जून को वर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे PVSM, AVSM, VSM के रिटायर होने के बाद द्विवेदी उनकी जगह लेंगे. उपेंद्र द्विवेदी को परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम), अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) और तीन जीओसी-इन-सी प्रशस्ति कार्ड से सम्मानित किया जा चुका है.

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी का जन्म 1 जुलाई, 1964 को हुआ था. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को दिसंबर 1984 में जम्मू और कश्मीर राइफल्स की 18वीं बटालियन में कमीशन दिया गया था. बाद में उन्होंने उसी यूनिट की कमान भी संभाली. 39 साल से अधिक के अपने सैन्य करियर में लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने उत्तरी सेना कमांडर, महानिदेशक (डीजी) इन्फैंट्री और सेना में कई अन्य कमांड नियुक्तियों सहित विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Thane Crime: ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या; इलाके में तनाव, SRPF तैनात