एजेंसी न्यूज

लोकसभा अध्यक्ष ने ऑनलाइन भारत-पर्व 2021 का उद्घाटन किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल की मौजूदगी में भारत पर्व-2021 का उद्घाटन किया.

लोकसभा अध्यक्ष ने ऑनलाइन भारत-पर्व 2021 का उद्घाटन किया
ओम बिड़ला (Photo Credits-ANI Twitter)

नयी दिल्ली, 27 जनवरी : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने मंगलवार को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल की मौजूदगी में भारत पर्व-2021 का उद्घाटन किया. इस अवसर पर बिड़ला ने कहा कि भारत पर्व भारत की सांस्कृतिक विविधता की अनूठी झलक पेश करता है. बिड़ला ने कहा कि इस आयोजन से देश के 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों की कला, संस्कृति, भोजन, पहनावे और परंपराओं को जानने और समझने का अवसर मिलेगा.

भारत की भावना का जश्न मनाने के लिए, इस वर्ष भारत पर्व का वार्षिक आयोजन 26 जनवरी से 31 जनवरी तक ऑनलाइन मंच पर किया जा रहा है. यह भी पढ़ें: Om Birla on MSME: एमएसएमई सेक्टर में 7 करोड़ से अधिक लोगों को मिला रोजगार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का दावा

पर्यटन मंत्रालय के अनुसार इस पर्व में संस्कृति मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय, रेल मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय जैसे विभिन्न मंत्रालयों के साथ ही कई अन्य संगठन हस्तशिल्प, हथकरघा, संगीत, नृत्य, चित्र, साहित्यिक सामग्री और अन्य विशेषताओं को प्रदर्शित करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).