देश

पीएम मोदी के फैन हुए वरुण गांधी, कहा- "मेरे परिवार से भी कई लोग पीएम रहे हैं, मगर वो आदमी जी रहा है देश के लिए और मरेगा भी देश के लिए"

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार को कहा था कि देश को एक लंबे आरसे बाद ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसके बारे में छाती चौड़ी करके बोल सकते हैं कि हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री है

पीएम मोदी के फैन हुए वरुण गांधी, कहा-
बीजेपी सांसद वरुण गांधी (Photo: PTI)

बीजेपी के फायरब्रांड नेता के तौर पर वरुण गांधी (Varun Gandhi) पहचाने जाते हैं. पीलीभीत संसदीय क्षेत्र में प्रचार करने पहुंचे बीजेपी सांसद वरुण ने अपने ही गांधी परिवार को लेकर बड़ा बयान दिया है. पीएम मोदी की तारीफ करते हुए वरुण ने कहा कि वैसे हमारे परिवार से बहुत लोग पीएम ( Prime Minister)बने हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने जो कर दिखाया वो वो बहुत लंबे समय तक किसी ने देश को नहीं दिलाया. वरुण गांधी ने कहा कि वो आदमी केवल जी रहा है देश के लिए और मरेगा देश के लिए. वरुण गांधी खुद गांधी परिवार से हैं. वे संजय गांधी और मेनका गांधी के बेटे हैं, वहीं ऐसे में उनके इस बयान को काफी अहम माना जा रहा है.

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार को कहा था कि देश को एक लंबे आरसे बाद ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसके बारे में छाती चौड़ी करके बोल सकते हैं कि हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री है. वरुण गांधी ने अपने चचेरे भाई और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को 'चौकीदार चोर है' कहने पर भी नाराजगी जता चुके हैं. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी लाएगी आज कांग्रेस का तोड़, मिशन 2019 के लिए संकल्प पत्र करेगी जारी, राष्ट्रिय सुरक्षा पर होगा फोकस

गौरतलब हो कि वरुण गांधी को बीजेपी ने पीलीभीत (Pilibhit) से इस बार लोकसभा का टिकट दिया है और जिस पर अभी तक उनकी मां और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सांसद रही हैं. वरुण शुक्रवार को यहां अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने कहा था, "मोदी के लिए देश के सिपाही की तरह उनका झंडा लेकर खड़ा हूं. जो काम उन्होंने पांच साल में किया है, वह अगले पायदान पर जाकर देश के मान सम्मान को बढ़ाए. देश को पूरी दुनिया में आगे ले जाकर छोड़े. एक लंबे अरसे बाद ऐसा प्रधानमंत्री देश को मिला है, जिसके बारे में छाती चौड़ी करके बोल सकते हैं कि हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2019 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).