देश

लोकसभा चुनाव 2019: ओडिशा में मतदान केंद्र पर तैनात चुनाव अधिकारी की मौत

बालेश्वर जिले में शनिवार को नीलगिरि विधानसभा क्षेत्र में पड़नेवाले एक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी की मौत हो गई. उनकी तैनाती इसी बूथ पर थी.

लोकसभा चुनाव 2019: ओडिशा में मतदान केंद्र पर तैनात चुनाव अधिकारी की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

Lok Sabha Elections 2019: ओडिशा (Odisha) के बालेश्वर जिले में शनिवार को नीलगिरि विधानसभा क्षेत्र में पड़नेवाले एक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी की मौत हो गई. उनकी तैनाती इसी बूथ पर थी.

मृतक की पहचान पूर्ण चंद्र पांडा के रूप में हुई है. उनकी मौत नीलगिरि पुलिस थाना क्षेत्र में पड़ने वाले अजोध्या गांव में हो गई.

बालेश्वर जिले के सहायक कलेक्टर पांडा ने बताया, ‘‘पूर्ण चंद्र पांडा की तैनाती 28 नंबर मतदान केंद्र पर थी. वह अचानक बीमार पड़े जिसके बाद उन्हें बालेश्वर जिला मुख्यालय के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2019 12:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).