Domino's License Suspended: मुंबई में डोमिनोज पिज्जा के 3 आउटलेट्स का लाइसेंस निलंबित; खाद्य सुरक्षा और हाइजीन नियमों के उल्लंघन पर FDA की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मुंबई में संचालित प्रसिद्ध फास्ट-फूड चेन डोमिनोज पिज्जा के तीन आउटलेट्स के फूड लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं. विशेष जांच अभियान के दौरान साफ-सफाई, पेस्ट कंट्रोल और खाद्य भंडारण के मानकों में गंभीर खामियां पाई गईं.

Maharashtra FDA Commissioner Tukaram Mundhe (Photo Credits: ANI)

मुंबई: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (Maharashtra Food and Drug Administration) (FDA) ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों के उल्लंघन के आरोप में मुंबई स्थित प्रसिद्ध पिज्जा चेन डोमिनोज पिज्जा (Domino's Pizza) के तीन आउटलेट्स के खाद्य व्यवसाय लाइसेंस (Food Business License) निलंबित कर दिए हैं.

आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में एफडीए द्वारा राज्यभर के रेस्टोरेंट चेन्स के खिलाफ चलाए गए एक विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान यह बड़ी कार्रवाई की गई है. मुंबई के अलावा सतारा जिले के मलकापुर स्थित एक अन्य डोमिनोज आउटलेट पर भी निलंबन की कार्रवाई हुई है. यह भी पढ़ें: Maharashtra FDA Crackdown: महाराष्ट्र में चाइनीज फूड स्टॉलों की जांच के आदेश; एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने दिए सख्त निर्देश

मुंबई के इन तीन इलाकों के आउटलेट्स पर हुई कार्रवाई

जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (Jubilant FoodWorks Ltd) द्वारा संचालित जिन तीन मुंबई आउटलेट्स के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, वे निम्नलिखित हैं:

मुंबई में डोमिनोज पिज्जा के 3 आउटलेट्स का लाइसेंस निलंबित

जांच में सामने आईं गंभीर अनियमितताएं और खामियां

एफडीए की जांच रिपोर्ट में डोमिनोज के इन आउटलेट्स में खाद्य सुरक्षा और मानक नियम, 2011 (Schedule 4) के उल्लंघन की बात कही गई है:

104 रेस्टोरेंट चेन्स पर एफडीए का स्पेशल ड्राइव

एफडीए अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई राज्यभर में प्रमुख रेस्टोरेंट ब्रांड्स (जैसे McDonald's, KFC, Pizza Hut, Subway, Burger King आदि) के 104 प्रतिष्ठानों की गई जांच का हिस्सा थी.

इस अभियान के तहत 2 प्रतिष्ठानों को काम तुरंत बंद करने का आदेश (Stop-Business Order) दिया गया है, 95 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस (Improvement Notices) जारी किए गए हैं और कुल 5 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं. एफडीए ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी सुधारात्मक उपाय पूरे नहीं कर लिए जाते, तब तक संबंधित आउटलेट्स में कामकाज निलंबित रहेगा.

Share Now