देश

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ जिले में तेंदुए की करंट लगने से हुई मौत, दांत-नाखून और पूंछ को नहीं पहुंचा नुकसान

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक तेंदुए की करंट लगने से मौत हो गई है. कथित रूप से तेंदुआ एक किसान द्वारा आलू के खेत की बाड़ पर रखे बिजली के तारों के संपर्क में आ गया था. वहीं बरौली निवासी किसान धर्मपाल के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9, 50 और 51 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ जिले में तेंदुए की करंट लगने से हुई मौत, दांत-नाखून और पूंछ को नहीं पहुंचा नुकसान
तेंदुआ प्रतामिक फोटो PTI

अलीगढ़, 17 जनवरी: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक तेंदुए (Leopard) की करंट लगने से मौत हो गई है. कथित रूप से तेंदुआ एक किसान द्वारा आलू के खेत की बाड़ पर रखे बिजली के तारों के संपर्क में आ गया था. अलीगढ़ रेंज (Aligarh Range) की वन संरक्षक अदिति शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है और मौत के सटीक कारण का पता रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगा.

हालांकि, जिस तरीके से तेंदुए को लटका हुआ पाया गया है, उससे लगता है कि उसे करंट लगाया गया है और उसका शरीर आंशिक रूप से जला हुआ था. वन अधिकारी के अनुसार, तेंदुए का शव खेत से सुरक्षित स्थिति में बरामद किया गया और उसके दांत, नाखून, पूंछ को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: अपने बच्चे को बचाने के लिए जब तेंदुए से भिड़ गई मां, दो जानवरों की हवाई लड़ाई का दिलचस्प वीडियो हुआ वायरल

वहीं बरौली निवासी किसान धर्मपाल के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9, 50 और 51 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. वन अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने रात में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा करने के लिए अपने खेत की बाड़ पर बिजली के तार रखे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2021 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).